भगवानपुर की छात्रा रितिका ने किया विद्यालय का नाम रोशन

भगवानपुर की छात्रा रितिका ने किया विद्यालय का नाम रोशन

चौबेपुर (वाराणसी): चोलापुर विकास क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय भगवानपुर की कक्षा 5 की छात्रा रितिका मुरारी, पुत्री मुरारी पाल, ने अटल आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में जिले में तीसरा स्थान प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है। साथ ही, जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में 78 अंक अर्जित कर प्रवेश के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया है।

 

विद्यालय के प्रधानाध्यापक बलदाऊ सिंह ने बताया कि रितिका पढ़ाई में अत्यंत मेधावी है और जनपद में कई प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त कर चुकी है। उसकी प्रतिभा को कई मंचों पर पुरस्कृत किया गया है।

 

सत्र 2024-25 की कक्षा 5 की वार्षिक परीक्षा में भी रितिका ने 92.71 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया है। उनके पिता मुरारी पाल, लेदूपुर पावर हाउस में कर्मचारी हैं।

 

रितिका की इस सफलता पर डॉ. जयशंकर यादव, जितेंद्र कुमार, किशन सोनकर, गिरीजेश यादव, ज्योति राय, रितेश पांडे, कमलेश विश्वकर्मा, रामकृष्ण पाल और ग्राम प्रधान राजेंद्र प्रसाद ने हर्ष व्यक्त किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    जंसा बाजार में पुलिस का चक्रव्यूह अभियान

    यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई, दर्जनों वाहनों का चालान   जंसा (वाराणसी)। थाना क्षेत्र में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से गुरुवार देर…

    जिला जेल में महिला बंदियों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण

    राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने बैरक, किचन और शौचालय का लिया जायजा     वाराणसी। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष गीता विश्वकर्मा ने गुरुवार को चौकाघाट स्थित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जंसा बाजार में पुलिस का चक्रव्यूह अभियान

    जंसा बाजार में पुलिस का चक्रव्यूह अभियान

    जिला जेल में महिला बंदियों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण

    जिला जेल में महिला बंदियों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण

    चकबंदी कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

    चकबंदी कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

    काशी से डिजिटल जनगणना-2026 का शुभारंभ

    काशी से डिजिटल जनगणना-2026 का शुभारंभ

    बरेका में अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

    बरेका में अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

    वायरल वीडियो के बाद मारपीट मामले में चार नामजद पर केस

    वायरल वीडियो के बाद मारपीट मामले में चार नामजद पर केस