प्राणघातक हमले में दो सगे भाइयों को मिली अग्रिम जमानत

प्राणघातक हमले में दो सगे भाइयों को मिली अग्रिम जमान 

 

(संतोष कुमार सिंह)

वाराणसी:- मकान पर कब्जा करने की नियत से मकान का ताला तोड़ने का विरोध करने पर प्राणघातक हमला करने के मामले में आरोपित दो सगे भाइयों को राहत मिल गई | अपर जिला जज (पंचम) यजुवेंद्र विक्रम सिंह की अदालत ने अगस्तकुंडा,दशाश्वमेध निवासी आरोपित सागर यादव व गौरव यादव को एक-एक लाख रुपए की दो जमानतें एवं बंधपत्र देने पर अग्रिम जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया | अदालत में बचाव पक्ष की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अनुज यादव,नरेश यादव व गिरजा शंकर यादव ने पक्ष रखा |

 

अभियोजन पक्ष के अनुसार वादी मुकदमा अवधेश जायसवाल ने चौक थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी आरोप था कि चार मार्च 2025 को समय लगभग 11:30 बजे जब वादी अपने मकान पर गया तो देखा कि शिवदयाल व बब्लू एवं बब्लू के पुत्र सागर व गौरव यादव के साथ 2-3 अज्ञात लोग वादी के मकान पर कब्जा करने की नियत से उसक मकान का ताला हथौड़ी से तोड़ रहे थे |

 

इस पर वादी व सूरज जायसवाल ने उक्त लोगो को ताला तोड़ने से मना किया तब उक्त सभी लोग प्रार्थी व सूरज जायसवाल को भद्दी-भद्दी गाली देने लगे इतने में शिवदयाल व बब्लू ने हथौड़ी से प्रार्थी व प्रार्थी के मित्र सूरज के उपर जानलेवा हमला कर दिया जिससे सूरज का सिर फट गया और वह वहीं बेहोश हो गया उसके बाद उक्त सभी लोग प्रार्थी को भी लात-मुक्का से मारने-पीटने लगे जब शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो सभी हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए कहे कि मकान छोड़कर भाग जाओ, नही तो जान से मार देगे | इस मामले में चौक पुलिस ने शिवदयाल, बब्लू व उसके पुत्रों सागर एवं गौरव समेत 2-3 अज्ञात लोगो के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था ||

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सुभासपा नेताओं ने फूलपुर थाने के बाहर किया विरोध प्रदर्शन

    अक्षय राजभर पर दर्ज मुकदमे को वापस लेने की मांग, पुलिस के आश्वासन पर शांत हुए कार्यकर्ता   पिंडरा (वाराणसी)। सुभासपा युवा मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष अक्षय राजभर पर दर्ज…

    30 हजार की रिश्वत लेते बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार

    बुनकर कनेक्शन स्थायी रूप से बंद करने के नाम पर मांगी थी घूस, एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ दबोचा   वाराणसी। बिजली विभाग में रिश्वतखोरी का एक और मामला…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सुभासपा नेताओं ने फूलपुर थाने के बाहर किया विरोध प्रदर्शन

    सुभासपा नेताओं ने फूलपुर थाने के बाहर किया विरोध प्रदर्शन

    30 हजार की रिश्वत लेते बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार

    30 हजार की रिश्वत लेते बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार

    काशी वंदन में भरतनाट्यम की अनुपम छटा, दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

    काशी वंदन में भरतनाट्यम की अनुपम छटा, दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

    सड़क हादसों में बढ़ोतरी पर प्रशासन सख्त

    सड़क हादसों में बढ़ोतरी पर प्रशासन सख्त

    शिवपुर मुठभेड़ में चेन स्नैचर घायल, बिना नंबर प्लेट की बाइक समेत गिरफ्तार

    शिवपुर मुठभेड़ में चेन स्नैचर घायल, बिना नंबर प्लेट की बाइक समेत गिरफ्तार

    नगर निगम की बड़ी राहत: स्वतंत्रता सेनानियों और पद्म पुरस्कार विजेताओं को टैक्स में 50% छूट

    नगर निगम की बड़ी राहत: स्वतंत्रता सेनानियों और पद्म पुरस्कार विजेताओं को टैक्स में 50% छूट