हिंदू इंटर कॉलेज में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ जजसिंह अन्ना का आमरण अनशन शुरू

हिंदू इंटर कॉलेज में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ जजसिंह अन्ना का आमरण अनशन शुरू

 

(रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय)

मुंगराबादशाहपुर। नगर के प्रतिष्ठित हिंदू इंटर कॉलेज में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ जजसिंह अन्ना ने सोमवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत अनिश्चितकालीन आमरण अनशन शुरू कर दिया। धरना स्थल कलेक्ट्रेट में बैठकर उन्होंने भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज बुलंद की। इससे पूर्व जजसिंह अन्ना एवं भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश सचिव राजनाथ यादव के नेतृत्व में अनशनकारियों ने डीएम कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया।

 

प्रदर्शन के दौरान अनशनकारियों ने शिक्षा विभाग और भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा दोषियों पर कड़ी विधिक कार्रवाई की मांग की। साथ ही उन्होंने मुंगराबादशाहपुर थाने में तैनात तत्कालीन विवेचक एसआई राजेंद्र प्रसाद द्वारा कॉलेज से संबंधित एफआईआर के विपरीत की गई जांच की भी उच्च स्तरीय जांच कराकर कार्रवाई की मांग उठाई।

 

अनशन के माध्यम से अनशनकारियों ने कॉलेज में हुए बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़े को उजागर किया। उन्होंने मांग की कि कूट रचित व स्वरचित सूची के आधार पर गठित वर्तमान प्रबंध समिति को तत्काल निरस्त किया जाए तथा 1985 के पूर्व की वैध सूची से चुनाव कराया जाए। कॉलेज की पांच बीघा पांच विस्सा जमीन को वापस दिलाने, चुनाव में मृत व्यक्तियों राम अछैबर पाण्डेय और गिरिजाशंकर दुबे के फर्जी हस्ताक्षर कराने, तीन साल के फर्जी कार्यकाल को पांच वर्षों तक बढ़ाने, हाईकोर्ट के आदेशों की अवहेलना करने, और प्रबंध समिति के निरस्त हो जाने के बावजूद बैंक से अवैध धन निकासी जैसे गंभीर आरोपों की जांच की जाए।

 

इस आंदोलन में पूर्व अपर महानिदेशक भारत सरकार एवं हिंदू इंटर कॉलेज मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष राधेश्याम पाण्डेय, जयप्रकाश दूबे, प्रबंधक लाल बहादुर पाल, बाबू राम पटेल, महिला अध्यक्ष रेखा सिंह, सुशील फौजी, नवल किशोर गुप्त, चन्द्रशेखर शुक्ला, गिरीश गौड़, अशोक कुमार, अजय मौर्या, बृजेश कुमार गुप्त समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी

    अपराध की प्रवृत्ति और सक्रिय अपराधियों पर रखें पैनी नजर, वांछित व वारंटियों की गिरफ्तारी में तेजी के निर्देश   रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह…

    जौनपुर में अपराधियों के हौसले पर सवाल, सख्ती के बावजूद क्यों नहीं थम रही वारदातें?

    29 थानों में पुलिस की कार्रवाई और लगातार गिरफ्तारियों के बीच बढ़ती हिंसक घटनाएं बनी चिंता का विषय, रामदयालगंज हत्याकांड ने फिर खड़े किए कानून-व्यवस्था पर सवाल     रिपोर्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत FLNAT परीक्षा आयोजित

    उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत FLNAT परीक्षा आयोजित