गरीबों के मसीहा बने डिप्टी कलेक्टर कुणाल गौरव

जरूरतमंदों की सेवा में मिसाल कायम कर रहे हैं मड़ियाहूं के उप जिलाधिकारी

(रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय)

मड़ियाहूं, जौनपुर।मड़ियाहूं के डिप्टी कलेक्टर कुणाल गौरव इन दिनों गरीबों और जरूरतमंदों के लिए किसी मसीहा से कम नहीं साबित हो रहे हैं। प्रतिदिन तहसील कार्यालय में आने वाले हर व्यक्ति की समस्याओं को गंभीरता से सुनना और उनका समाधान करना उनकी कार्यशैली का हिस्सा बन चुका है। खास बात यह है कि यहां किसी को भी अपने काम के लिए किसी सिफारिश की जरूरत नहीं पड़ती — हर फरियादी की समस्या को प्राथमिकता से निपटाया जा रहा है।

इसी कड़ी में औरैला गांव के रहने वाले राजेश, सुनील और विनय पुत्रगण जिलेदार का मामला सामने आया। तीन भाइयों में से एक भाई पूरी तरह से दृष्टिहीन है। खतौनी में नाम की त्रुटि को लेकर जब यह परिवार तहसील कार्यालय पहुंचा तो डिप्टी कलेक्टर कुणाल गौरव ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए खुद उस दृष्टिहीन व्यक्ति को सहारा देकर कुर्सी पर बैठाया। चाय-पानी से उनका स्वागत किया और उनकी समस्या को ध्यानपूर्वक सुना।

दृष्टिहीन व्यक्ति ने बताया कि परिवार की खतौनी में नाम की गलती हो गई है, जिससे उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एसडीएम कुणाल गौरव ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र 24 घंटे के भीतर संशोधित खतौनी तैयार कराई और इसे खुद उसके घर पहुंचाकर सौंपा। जैसे ही वह व्यक्ति खतौनी की सही प्रति अपने हाथों में पाकर भावुक हुआ, वह एसडीएम को पकड़ कर रो पड़ा। इस भावुक क्षण में स्वयं डिप्टी कलेक्टर की आंखें भी नम हो गईं।

एसडीएम ने मौके पर ही भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी किसी भी प्रकार की समस्या हो तो बेहिचक अवगत कराएं, समाधान तत्काल किया जाएगा। यह दृश्य देख वहां मौजूद ग्रामीणों की आंखें भी भर आईं। सभी ने डिप्टी कलेक्टर की कार्यशैली और संवेदनशीलता की मुक्तकंठ से सराहना की। ग्रामीणों का कहना था कि ऐसा अधिकारी उन्होंने पहले कभी नहीं देखा, जो न सिर्फ दफ्तर में काम करे, बल्कि खुद घर जाकर समाधान भी पहुंचाए।

इस अवसर पर तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। अधिकारी के इस मानवीय पहलू की हर ओर प्रशंसा हो रही है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी

    अपराध की प्रवृत्ति और सक्रिय अपराधियों पर रखें पैनी नजर, वांछित व वारंटियों की गिरफ्तारी में तेजी के निर्देश   रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह…

    जौनपुर में अपराधियों के हौसले पर सवाल, सख्ती के बावजूद क्यों नहीं थम रही वारदातें?

    29 थानों में पुलिस की कार्रवाई और लगातार गिरफ्तारियों के बीच बढ़ती हिंसक घटनाएं बनी चिंता का विषय, रामदयालगंज हत्याकांड ने फिर खड़े किए कानून-व्यवस्था पर सवाल     रिपोर्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत FLNAT परीक्षा आयोजित

    उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत FLNAT परीक्षा आयोजित