अवादा फाउंडेशन ने लगाया नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर, 193 ग्रामीणों ने कराया नेत्र परीक्षण

अवादा फाउंडेशन ने लगाया नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर, 193 ग्रामीणों ने कराया नेत्र परीक्षण

(रिपोर्ट विवेक राय)

वाराणसी। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से अवादा फाउंडेशन ने सद्गुरु सेवा संघ, चित्रकूट के सहयोग से सोनभद्र जिले के चिचलिक व बसूहारी गांव में दो दिवसीय नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया। 6 और 7 अप्रैल को आयोजित इस शिविर में 193 से अधिक ग्रामीणों ने अपनी आँखों की जाँच करवाई और ज़रूरत के अनुसार दवाइयां व चश्मे प्राप्त किए।

यह शिविर प्राथमिक विद्यालय परिसर में आयोजित हुआ, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने ग्रामीणों की आँखों की जांच की। शिविर में मोतियाबिंद के 18 मरीजों की पहचान की गई, जिन्हें नि:शुल्क ऑपरेशन के लिए चित्रकूट नेत्र चिकित्सालय भेजा गया।

शिविर का प्रमुख उद्देश्य ग्रामीणों में नेत्र रोगों के प्रति जागरूकता बढ़ाना, समय रहते रोगों का निदान करना और ज़रूरतमंदों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराना था।

अवादा फाउंडेशन की निदेशक श्रीमती ऋतू पटवारी ने कहा, “हमारा प्रयास है कि स्वास्थ्य सेवाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचें। यह नेत्र शिविर हमारी इसी सोच का हिस्सा है, जिसके माध्यम से हम लोगों को नई रोशनी और नया जीवन देने का कार्य कर रहे हैं। भविष्य में भी ऐसे शिविरों का आयोजन करते रहेंगे, ताकि हर व्यक्ति स्वस्थ और आत्मनिर्भर जीवन जी सके।”

शिविर में ग्रामीणों की भागीदारी उत्साहजनक रही। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविरों से न केवल स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की पहचान होती है, बल्कि उनके समाधान भी मिलते हैं। यह शिविर प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा की दिशा में एक सफल और सराहनीय कदम साबित हुआ।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    मिशन समाज सेवा की पहल से बढ़ी संवेदनशीलता, स्थानीय लोगों में खुशी की लहर

    वाराणसी में दिव्यांग युवक को मिली नई राह, व्हीलचेयर भेंट कर बढ़ाया आत्मविश्वास   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी के लालपुर स्थित मां बाला धाम कॉलोनी में शनिवार को एक सराहनीय…

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    राशन वितरण फिर से शुरू, सरकार के फैसले का किया स्वागत   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  चौबेपुर (वाराणसी): प्रदेश सरकार द्वारा उचित दर विक्रेताओं (कोटेदारों) के कमीशन/मानदेय में वृद्धि की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मिशन समाज सेवा की पहल से बढ़ी संवेदनशीलता, स्थानीय लोगों में खुशी की लहर

    मिशन समाज सेवा की पहल से बढ़ी संवेदनशीलता, स्थानीय लोगों में खुशी की लहर

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती