ईंट भट्टे पर कार्यरत श्रमिकों के 11 बच्चों का प्राथमिक विद्यालय टेकारी में हुआ नामांकन

ईंट भट्टे पर कार्यरत श्रमिकों के 11 बच्चों का प्राथमिक विद्यालय टेकारी में हुआ नामांकन

चोलापुर (दानगंज)। विकास खंड चोलापुर के टेकारी गांव एवं उसके आसपास स्थित ईंट भट्टों पर कार्यरत श्रमिकों के बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी (एबीएसए) नागेंद्र सरोज के प्रयास से बड़ी पहल की गई। सोमवार को एबीएसए ने ईंट भट्टों का दौरा कर श्रमिकों से संवाद किया और उनके 11 बच्चों का नामांकन प्राथमिक विद्यालय टेकारी में कराया।

नामांकित बच्चों में रिया, राजू, धनवीर, रोशन, करीना, साधना प्रजापति, शुभम प्रजापति, सत्यम प्रजापति, रानी, पूजा सहित अन्य शामिल हैं। ‘सबको शिक्षा, अच्छी शिक्षा’ के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए विद्यालय स्टाफ एवं एआरपी की ओर से बच्चों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया तथा उन्हें आवश्यक शैक्षणिक सामग्री भी उपलब्ध कराई गई।

खंड शिक्षा अधिकारी नागेंद्र सरोज ने कहा कि श्रमिक परिवारों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों और श्रमिकों से अपील की कि वे बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण, ग्रामवासी, श्रमिक परिवारों के सदस्य एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा