रामजियावन मेमोरियल औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 58 बच्चों का हुआ कैंपस इंटरव्यू

रामजियावन मेमोरियल औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 58 बच्चों का हुआ कैंपस इंटरव्यू

 

(रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय)

बरसठी जौनपुर : कटवार बाजार(सरजू नगर) में स्थित रामजियावन मेमोरियल औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में गुजरात से आई कंपनी ने 58 बच्चों का कैंपस इंटरव्यू लिया।कृष्णा मारुती कंपनी के एच आर मैनेजर परमेश्वर सिंह भाटी ने बताया कि यह कंपनी मारुती सुजुकी से टाईअप है और वेंडर के रूप में कार्य करती है और साइड डोर,चेसिस का बॉडीपार्ट मैन्युफैक्चरिंग कार्य करती है आगे बताया कि आइटीआइ, नॉन आइटीआइ,इंटर और ग्रेजुएशन के बच्चों का हायरिंग करती है।

 

उसी के तहत हम लोग यहां आकर हायरिंग कर रहे है यहां के अभी तक 58 बच्चों ने कैंपस इंटरव्यू दिया जिसका रिजल्ट कॉलेज के मेल आइ डी पर दिया जायेगा। आगे कहा कि हमारी कंपनी 8 घंटे का वेतन 14500रुपये व 2700 रूपये अटेंडेंस बोनस के रूप में देती है।उन्होंने कॉलेज के बारे में कहा कि यहां का वातावरण बहुत ही खुशनुमा है और यहां आकर बहुत अच्छा लग रहा है ग्रामीण परिवेश हम लोग बहुत कम जाते है। कॉलेज के संस्थापक व सिविल इंजीनियर जय प्रकाश यादव ने कहा कि ग्रामीणाँचल व आस पास के बच्चे यहां आकर इस सुविधा का लाभ ले सकते है और अपना भविष्य अच्छे से बना सकते है अब यहां कंपनी खुद आकर हायर करेंगी। कॉलेज के प्रबंधक विजय प्रकाश यादव ने आये हुए लोगों का धन्यवाद दिया।

 

इस मौके पर प्रधानाचार्य जय चंद मौर्य,राजेश यादव,प्रधान योगेश यादव,राजमनी पाल, अनुज पाल,उज्जवल पाण्डेय,अनुराग सिंह,शुभम, सुबाष चंद यादव,दिलीप,सुदनाथ यादव,राजेन्द्र प्रसाद,रीता, नरेन्द्र बहादुर यादव आदि लोग मौजूद रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    12 अगस्त को भन्नौर से मियाचक तक निकलेगी भव्य यात्रा   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय   बरसठी (जौनपुर): भारतीय जनता पार्टी की मासिक बैठक में हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने…

    विधायक के खिलाफ कथित आपत्तिजनक ऑडियो से बढ़ी सियासी हलचल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

    सपा नहीं, अपना दल (एस) के कार्यकर्ताओं ने सुरेरी थाने पहुंचकर की निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग; वायरल ऑडियो की सत्यता की जांच शुरू   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गैंगस्टर एक्ट के आरोपी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत

    गैंगस्टर एक्ट के आरोपी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत

    संत रविदास की जन्मभूमि की मिट्टी से निकली भव्य कलश यात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत

    संत रविदास की जन्मभूमि की मिट्टी से निकली भव्य कलश यात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत

    समाधान दिवस में फरियादी की बाइक गायब, पुलिस घंटों रही परेशान

    समाधान दिवस में फरियादी की बाइक गायब, पुलिस घंटों रही परेशान

    सावन के दूसरे शनिवार पर ‘संकल्प अन्न क्षेत्र’ का 225वां सेवा सप्ताह, श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण

    सावन के दूसरे शनिवार पर ‘संकल्प अन्न क्षेत्र’ का 225वां सेवा सप्ताह, श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण

    तेलंगाना के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला ने परिवार संग मार्कंडेय महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक

    तेलंगाना के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला ने परिवार संग मार्कंडेय महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक

    CRPF व सामाजिक संस्था के संयुक्त प्रयास से वृहद पौधारोपण अभियान

    CRPF व सामाजिक संस्था के संयुक्त प्रयास से वृहद पौधारोपण अभियान