चौबेपुर में कलश यात्रा के साथ श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ
(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)
चौबेपुर (वाराणसी) क्षेत्र के चौबेपुर बाजार में बुधवार को साप्ताहिक संगीतमय श्रीमद भागवत कथा के शुभारंभ के पहले महिलाओं ने श्री राम जानकी मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई।कलश यात्रा बाजार गांँव में भ्रमण कराया गया। उसके बाद कार्यक्रम स्थल सनसाइन पब्लिक स्कूल पहुंँचा । जहांँ कलश प्रतिष्ठापित किया गया।

इसका शुभारंभ बुधवार को प्रातः 10 बजे 101कुंँवारी कन्याओं व महिलाओं के कलश यात्रा से शुरू की गई। इस आशय की जानकारी आयोजक चंद्रशेखर तिवारी मून जी ने देते हुये बताया कि भागवत कथा वाचक मथुरा वृन्दावन से पधारे व्यास श्री विष्णु कांत शास्त्री जी महाराज हैं।16 अप्रैल को हवन पूजन कर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है।





