बनकट में 10 अप्रैल को बाबा कुन्दन शाह का उर्स व मेला, तैयारियां पूरी

बनकट में 10 अप्रैल को बाबा कुन्दन शाह का उर्स व मेला, तैयारियां पूरी

 

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

वाराणसी। चौबेपुर क्षेत्र के ग्राम सभा बनकट में स्थित बाबा कुन्दन शाह की दरगाह पर 10 अप्रैल, गुरुवार को सलाना उर्स और मेले का आयोजन किया जाएगा। दरगाह के प्रबंधक हाजी साहब ने जानकारी देते हुए बताया कि हर साल की तरह इस बार भी उर्स में देशभर से हजारों श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। मान्यता है कि यहां आने वाले श्रद्धालुओं की हर मुराद पूरी होती है।

 

कार्यक्रम की शुरुआत भोर में गुश्ल और कुरानखानी से होगी। दोपहर तीन बजे हाजी हफीजुल्ला वारसी के घर से चादर व गागर का जुलूस निकाला जाएगा। रात में तकरीर और मुशायरे का आयोजन होगा, जिसमें कई शायर और विद्वान भाग लेंगे।

 

श्रद्धालुओं के लिए दरगाह पर रुकने, भोजन और शरबत की निःशुल्क व्यवस्था की गई है। आयोजन को सफल बनाने में दरगाह के कार्यकर्ता हाजी कमरुद्दीन वारसी, मुनीर हाशमी, साहिल वारसी, समर वारसी, सलमान वारसी, राज बाबू, शेख सलीम, मजीद हाशमी, हुसैन वारसी, सलामु, रतन यादव, प्रधान नीरज पाल, प्रधान रामसुरत यादव, बलदाऊ यादव, पूर्व प्रधान रामअवतार सहित कई स्थानीय लोग सक्रिय रूप से लगे हुए हैं।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    जंसा बाजार में पुलिस का चक्रव्यूह अभियान

    यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई, दर्जनों वाहनों का चालान   जंसा (वाराणसी)। थाना क्षेत्र में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से गुरुवार देर…

    जिला जेल में महिला बंदियों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण

    राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने बैरक, किचन और शौचालय का लिया जायजा     वाराणसी। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष गीता विश्वकर्मा ने गुरुवार को चौकाघाट स्थित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जंसा बाजार में पुलिस का चक्रव्यूह अभियान

    जंसा बाजार में पुलिस का चक्रव्यूह अभियान

    जिला जेल में महिला बंदियों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण

    जिला जेल में महिला बंदियों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण

    चकबंदी कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

    चकबंदी कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

    काशी से डिजिटल जनगणना-2026 का शुभारंभ

    काशी से डिजिटल जनगणना-2026 का शुभारंभ

    बरेका में अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

    बरेका में अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

    वायरल वीडियो के बाद मारपीट मामले में चार नामजद पर केस

    वायरल वीडियो के बाद मारपीट मामले में चार नामजद पर केस