श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन महाभारत और अमरकथा के प्रसंगों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर किया

श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन महाभारत और अमरकथा के प्रसंगों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर किया

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

चौबेपुर (वाराणसी)।चौबेपुर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का दूसरा दिन श्रद्धा और भक्ति की अनुपम छटा बिखेर गया। वेदाचार्य पंडित विष्णुकांत शास्त्री के सजीव और प्रेरणादायी प्रवचनों ने श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति और जीवन के आदर्श मूल्यों की ओर उन्मुख किया।

कथा के दौरान पंडित शास्त्री ने महाभारत के विविध प्रसंगों के माध्यम से धर्म की नींव परिवार को बताया। उन्होंने कहा कि माता-पिता का सम्मान हर धर्म का मूल आधार है। जहां बड़ों का सम्मान होता है, वहां सुख-शांति और समृद्धि स्वतः वास करती है।

अमरकथा का वर्णन करते हुए उन्होंने भगवान शिव और माता पार्वती के संवादों को मोक्ष का संदेशवाहक बताया। उन्होंने कहा कि यह कथा केवल पौराणिक आख्यान नहीं, बल्कि आत्मा की अमरता और जीवन की क्षणभंगुरता का बोध कराती है। श्रीमद्भागवत को सभी शास्त्रों का सार बताते हुए उन्होंने कहा कि यह ग्रंथ भक्ति, आत्मज्ञान और मोक्ष का पथ प्रशस्त करता है।

आयोजन स्थल पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी रही। सुंदर सजावट और भक्तिमय वातावरण में श्रद्धालु एकाग्र होकर कथा का श्रवण कर रहे थे। यह भव्य आयोजन चंद्रशेखर तिवारी ‘मून’ जी द्वारा अपने दिवंगत पिता, न्यायमूर्ति श्री श्रीषनाथ तिवारी की 28वीं पुण्यतिथि की स्मृति में कराया जा रहा है।

स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ आस-पास के गांवों और कस्बों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे इस शुभ अवसर का लाभ उठाएं और परिवार सहित कथा में सम्मिलित होकर पुण्य अर्जित करें।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    रोटरी क्लब वाराणसी गंगा की लेडीज सदस्यों ने मानसून थीम पर मनाया भव्य तीज महोत्सव, पारंपरिक परिधानों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। रोटरी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत FLNAT परीक्षा आयोजित

    उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत FLNAT परीक्षा आयोजित