
वरिष्ठ समाजसेवी पंडित सुभाष मिश्र नहीं रहे
वाराणसी। शहर के विख्यात समाजसेवी पंडित सुभाष चंद्र मिश्र का गुरुवार को एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे पिछले कई दिनों से गंभीर रूप से बीमार चल रहे थे। उनके निधन से समाज में शोक की लहर दौड़ गई। मणिकर्णिका घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां उनके पुत्र रोहित मिश्र ने उन्हें मुखाग्नि दी। पंडित सुभाष मिश्र अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन पर राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल, महापौर अशोक तिवारी, एमएलसी धर्मेंद्र सिंह, अंतरराष्ट्रीय हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष संपूर्णानंद पांडेय, विधायक नीलकंठ तिवारी समेत अनेक गणमान्य लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया।