बनकट गांव में बाबा कुन्दन शाह के उर्स पर चादर और गागर का भव्य जुलूस, श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब

बनकट गांव में बाबा कुन्दन शाह के उर्स पर चादर और गागर का भव्य जुलूस, श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब

वाराणसी। चौबेपुर क्षेत्र के ग्राम सभा बनकट गांव में बाबा कुन्दन शाह के सलाना उर्स व मेले का आयोजन बड़े ही श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर चादर और गागर का जुलूस पूरे गांव में निकाला गया, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

हाजी हफीजुल्ला वारसी उर्फ हाजी साहब के निवास से चादर व गागर को रवाना किया गया, जिसे शाम करीब सात बजे बाबा कुन्दन शाह की दरगाह पर पेश किया गया। जुलूस में दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। सुरक्षा की दृष्टि से चौबेपुर पुलिस बल भी मुस्तैद रहा, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्वक और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सका।

दरगाह की ओर से श्रद्धालुओं के लिए ठहरने, भोजन और शरबत की नि:शुल्क व्यवस्था की गई थी, जिससे सभी श्रद्धालु संतुष्ट नजर आए। उर्स की रात को तकरीर और मुशायरे का आयोजन किया गया, जिसमें मौलाना इकबाल जौनपुरी, हाफिज जावेद रिठी, मौलाना एकलाख, और हाजी नसीर अहमद जैसे प्रसिद्ध विद्वानों और शायरों ने अपने बेहतरीन कलाम और विचारों से महफिल को रोशन किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में दरगाह के प्रमुख कार्यकर्ता हाजी कमरुद्दीन वारसी, मुनीर हाशमी, साहिल वारसी, समर वारसी, सलमान वारसी, राज बाबू, शेख सलीम, मजीद हाशमी, हुसैन वारसी, सलामु, रतन यादव, ग्राम प्रधान नीरज पाल, प्रधान रामसुरत यादव, बलदाऊ यादव, पूर्व प्रधान रामअवतार यादव सहित अन्य सहयोगियों का सराहनीय योगदान रहा।

संपूर्ण कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनता की भागीदारी और दरगाह कमेटी की सक्रियता ने आयोजन को भव्य और यादगार बना दिया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    रोटरी क्लब वाराणसी गंगा की लेडीज सदस्यों ने मानसून थीम पर मनाया भव्य तीज महोत्सव, पारंपरिक परिधानों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। रोटरी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत FLNAT परीक्षा आयोजित

    उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत FLNAT परीक्षा आयोजित