स्वानंद बाबा धाम में भक्तिमय वातावरण में मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव

सुंदरकांड पाठ, हवन और महाआरती के साथ गूंजे जय श्रीराम के उद्घोष, भव्य समाधि बनी आकर्षण का केंद्र

(रिपोर्ट विवेक राय)

वाराणसी/ठाणे (महाराष्ट्र)। ठाणे पश्चिम येऊर स्थित परम पूज्य स्वानंद बाबा आश्रम में हनुमान जन्मोत्सव का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। स्वानंद बाबा सेवा न्यास के तत्वावधान में आयोजित इस भव्य आयोजन में सुंदरकांड पाठ, विधिवत पूजन और हवन के साथ भगवान हनुमान का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।

भक्तों ने महाआरती कर संकटमोचन के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित किए। ‘जय श्रीराम’ के गगनभेदी उद्घोष से वातावरण गूंज उठा। इस दौरान धीरज मिश्र एवं प्रदीप कांबले द्वारा सजाई गई स्वानंद बाबा की भव्य समाधि श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी रही।

आयोजन में प्रमुख ट्रस्टी एवं भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ल, पंडित दुर्गाप्रसाद पाठक एवं ट्रस्टी शांति शुक्ला ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया। कार्यक्रम में योगेश शुक्ला, विनीत त्रिपाठी (वाराणसी), संजय शुक्ला, सोनू सिंह सुरीला, विपेंद्र पाठक, कमलेश मिश्र, नरेंद्र शुक्ला, गणेश दुबे, गामा मिश्र, श्रीधर उपाध्याय, अशोक यादव, सोनू यादव, अरुण शुक्ला, शिशिर अग्निहोत्री, संतोष पाठक सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

भजन संध्या में नरेंद्र शुक्ला ने सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी, जिसने भक्तों को भाव-विभोर कर दिया। भक्तिमय गीतों ने पूरे आयोजन को आनंदमय बना दिया।

कार्यक्रम के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। आयोजकों ने श्रद्धालुओं का आभार जताया और आयोजन को सफल बनाने वाले सभी सहयोगियों का अभिनंदन किया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    रोटरी क्लब वाराणसी गंगा की लेडीज सदस्यों ने मानसून थीम पर मनाया भव्य तीज महोत्सव, पारंपरिक परिधानों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। रोटरी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत FLNAT परीक्षा आयोजित

    उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत FLNAT परीक्षा आयोजित