जनचौपाल में गूंजीं ग्रामीणों की आवाजें: विधायक त्रिभुवन राम ने सुनी जनता की फरियाद

भवानीपुर में चौपाल के जरिए सरकार की योजनाओं का दिया संदेश, विकास कार्यों का लिया जायजा

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

चोलापुर (दानगंज)। चोलापुर क्षेत्र के भवानीपुर गांव में आयोजित जनचौपाल में अजगरा विधायक त्रिभुवन राम ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और सरकार की विकास योजनाओं की जानकारी दी। ग्राम प्रधान जय प्रकाश पाण्डेय के आवास पर आयोजित इस जनसंवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण जुटे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुभाष सिंह ने की, जबकि संचालन विपिन राय ने संभाला।

विधायक त्रिभुवन राम ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार गांव-गांव तक विकास की रोशनी पहुंचा रही है। उन्होंने शौचालय निर्माण, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना, शिक्षा, चिकित्सा और सड़क निर्माण जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए ग्रामीणों को उनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

जनचौपाल के दौरान ग्रामीणों ने शौचालय निर्माण में देरी, सड़क की जर्जर हालत, आयुष्मान योजना के कार्ड न बनने जैसी समस्याएं उठाईं। विधायक ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार हर जरूरतमंद तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

जनचौपाल से पूर्व विधायक ने गांव में कराए जा रहे विकास कार्यों का निरीक्षण भी किया और ग्रामीणों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं और सुझावों को जाना। उन्होंने कहा कि सरकार गांव के समग्र विकास के लिए संकल्पित है और जनता की भागीदारी से ही विकास संभव है।

जनचौपाल में विनोद सिंह, प्रिंस पाण्डेय, अखिलेश, रविकांत पाण्डेय, नरेन्द्र पाण्डेय सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए ग्रामीणों ने आयोजकों की सराहना की और विधायक का आभार जताया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    रोटरी क्लब वाराणसी गंगा की लेडीज सदस्यों ने मानसून थीम पर मनाया भव्य तीज महोत्सव, पारंपरिक परिधानों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। रोटरी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत FLNAT परीक्षा आयोजित

    उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत FLNAT परीक्षा आयोजित