मां अन्नपूर्णा के 17 दिवसीय महाव्रत का हुआ उद्यापन

किसानों ने अर्पित की अन्न की देवी को पहली फसल – धान के बालियो से हुआ माता का भव्य श्रृंगार,धान की बालियो से सजा मंदिर प्रांगण |

प्रशाद स्वरूप धान की बाली का वितरण मंगलवार को |

(सन्तोष कुमार सिंह )

वाराणसी : – अन्न की देवी कही जाने वाली माँ अन्नपुर्णा का 17 दिवसीय महाव्रत का सोमवार को उद्यापन के साथ समापन हुआ | 17 दिन 17 गांठ व 17 धागे के इस कठिन महाव्रत में भक्त एक समय का ही फलहार करते हैं किसी ने 51 तो किसी ने 501 फेरी मां को अर्पित किया |

मंदिर प्रबंधक काशी मिश्रा ने बताया महाव्रत के समापन के दिन मां के दरबार को 21 कुंतल धान की बालियों से सजाया गया है मां अन्नपूर्णा के 17 दिवसीय महाव्रत का आज हुआ उद्यापन, किसानों ने अर्पित की अन्न की देवी को पहली फसल | मंदिर के अर्चक ने मध्याह्न भोग आरती में माँ को स्नान कराया,नूतन वस्त्र,आभूषण धारण करा कर धान की बालियों से भव्य श्रृंगार कर आरती उतारी। आरती के बाद आम भक्तों के दर्शन के लिए पट खोल दिया गया | माँ का दरबार धान की बालियों से सजाया गया है पूर्वांचल के किसान अपने खेत की पहली फसल माँ को अर्पित कर आशीर्वाद लेते दिखे।भक्तों की लगी रही लम्बी कतार यही धान की बाली दूसरे दिन मंगलवार को प्रसाद के रूप में भक्तों को वितरित किया जाएगा जिसे श्रद्धालु अपने अन्न के भंडार में रखते है |

महंत शंकर पूरी ने बताया कि हिंदू धर्म में देवी अन्नपूर्णा का विशेष स्थान है मान्यता है कि जिस घर में भगवती का वास होता है वहां हमेशा अन्न के भंडार भरे रहते हैं उन्होंने कहा कि इस महाव्रत से किसी भी तरह का दुख-कष्ट दूर हो जाता है ||

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    श्रीकाशी विश्वनाथ धाम से दिया गया स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    नमामि गंगे की पहल: श्रद्धालुओं को वितरित किए गए कपड़े के झोले, सिंगल यूज पॉलिथीन से दूरी बनाने का किया आह्वान   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में…

    वरिष्ठ समाजसेवी एवं वेदांत पंडित धर्मराज चौबे का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

    83 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस, मणिकार्णिका घाट पर वैदिक रीति-रिवाज से हुआ अंतिम संस्कार     वाराणसी। थानारामपुर गांव के वरिष्ठ समाजसेवी, प्रख्यात वेदांत पंडित एवं धार्मिक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्रीकाशी विश्वनाथ धाम से दिया गया स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    श्रीकाशी विश्वनाथ धाम से दिया गया स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    वरिष्ठ समाजसेवी एवं वेदांत पंडित धर्मराज चौबे का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

    वरिष्ठ समाजसेवी एवं वेदांत पंडित धर्मराज चौबे का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

    जौनपुर पुलिस का व्यापक अभियान, 28 थानों की संयुक्त कार्रवाई में 75 वारंटी और वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर पुलिस का व्यापक अभियान, 28 थानों की संयुक्त कार्रवाई में 75 वारंटी और वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    विधायक के खिलाफ कथित आपत्तिजनक ऑडियो से बढ़ी सियासी हलचल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

    विधायक के खिलाफ कथित आपत्तिजनक ऑडियो से बढ़ी सियासी हलचल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

    भाजपा विधायक दीनानाथ भास्कर का सपा की महिला नेताओं पर बड़ा हमला, भाजपा में आने का दिया खुला न्योता

    भाजपा विधायक दीनानाथ भास्कर का सपा की महिला नेताओं पर बड़ा हमला, भाजपा में आने का दिया खुला न्योता

    27 किलो चांदी लूटकांड का पर्दाफाश, मुठभेड़ में दो अंतरराज्यीय बदमाश गिरफ्तार

    27 किलो चांदी लूटकांड का पर्दाफाश, मुठभेड़ में दो अंतरराज्यीय बदमाश गिरफ्तार