आशा ट्रस्ट की छात्राओं ने किया शैक्षणिक भ्रमण, शिल्पकला और संस्कृति से हुईं रूबरू

आशा ट्रस्ट की छात्राओं ने किया शैक्षणिक भ्रमण, शिल्पकला और संस्कृति से हुईं रूबरू

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

वाराणसी। भंदहा कला ग्राम स्थित सामाजिक संस्था आशा ट्रस्ट द्वारा संचालित निःशुल्क पुस्तकालय एवं अध्ययन केंद्र की 30 छात्राओं ने सोमवार को वाराणसी के विभिन्न ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस यात्रा का उद्देश्य छात्राओं को अपने जिले और आसपास की सांस्कृतिक, शैक्षणिक एवं ऐतिहासिक धरोहरों से परिचित कराना था।

शैक्षणिक भ्रमण के दौरान छात्राओं ने काशी हिंदू विश्वविद्यालय, भारत माता मंदिर, दीनदयाल हस्तकला संकुल और स्वर्वेद महामंदिर का अवलोकन किया। भारत माता मंदिर में छात्राओं ने राष्ट्रभक्ति की भावना से ओत-प्रोत मानचित्र पर भारत माता के विभिन्न स्वरूपों को देखा और देश की विविधता में एकता के महत्व को समझा।

वहीं दीनदयाल हस्तकला संकुल में छात्राओं ने वाराणसी की समृद्ध शिल्पकला की बारीकियों को करीब से जाना। लकड़ी पर की जाने वाली जटिल नक्काशी, बनारसी सिल्क की खासियत, पीतल और तांबे की कलाकृतियां, इन सभी ने छात्राओं को गहराई से प्रभावित किया।

इस दौरान छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ जानकारी जुटाई और हर स्थल पर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया। आशा ट्रस्ट के प्रतिनिधि प्रदीप सिंह, अनंत, सरोज सिंह और ज्योति सिंह ने छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुए उनके सवालों के जवाब दिए और उन्हें प्रत्येक स्थल के महत्व से अवगत कराया।

संस्था की ओर से बताया गया कि ऐसे शैक्षणिक भ्रमण छात्राओं के व्यक्तित्व विकास में सहायक होते हैं और उनके अंदर अपनी सांस्कृतिक धरोहर के प्रति गर्व की भावना का संचार करते हैं।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    माही श्रीवास्तव के दमदार अभिनय और शिवानी सिंह की मधुर आवाज ने जीता दिल, सावन में भक्ति का बढ़ा उत्साह   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सावन के पावन महीने में…

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    सिगरा थाना पुलिस की कार्रवाई में सेल्समैन हिरासत में, नियमों के उल्लंघन की शिकायत पर पहुंची थी टीम   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में निर्धारित समय से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम