मंगलायतन विश्विद्यालय अलीगढ़ द्वारा किया गया शिक्षक सम्मान समारोह में शिक्षाविद हुए सम्मानित

मंगलायतन विश्विद्यालय अलीगढ़ द्वारा किया गया शिक्षक सम्मान समारोह में शिक्षाविद हुए सम्मानित ||

 

(रिपोर्ट संतोष कुमार सिंह)

वाराणसी :- मंगलायतन विश्वविद्यालय अलीगढ़ द्वारा वाराणसी के एक होटल में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया | कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापकों व अधिकारियों द्वारा क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से आए हुए विद्यालय संचालक, प्रधानाचार्यों व वरिष्ठ शिक्षकों के शिक्षा के प्रति उनके योगदान को सराहा शिक्षाविदों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए स्मृति चिन्ह व शॉल उढ़ाकर सम्मानित किया गया | कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक नीलकंठ तिवारी ने ने अपने सम्बोधित में कहा कि शिक्षकों की जिम्मेदारी है कि विद्यार्थियों को शिक्षित करने के साथ साथ उनमें नेतृत्व क्षमता विकसित करें उन्होंने विद्यार्थियों में भारतीयता के साथ मौलिकता विकसित करने पर जोर दिया |

 

विशिष्ट अतिथि अवध किशोर ने उपस्थित प्रधानाचार्यों व शिक्षकों से कहा कि आप बहुत भाग्यशाली हैं जो कि आपको शिक्षण कार्य करने का अवसर मिला है आपकी जिम्मेदारी है कि विद्यार्थियों में अध्यात्म के माध्यम से संस्कारों का विकास करें | निदेशक प्रवेश प्रो.सौरभ कुमार ने विश्वविधालय के पाठ्यक्रमों की जानकारी देते हुए विभिन्न छात्रवृत्तियों के बारे में जानकारी दी उन्होंने विशिष्ट रूप से उल्लेख किया कि छात्राओं की निशुल्क शिक्षा हेतु मंगलयातन विश्विद्यालय प्रति वर्ष 5 करोड़ की छात्रवृत्ति प्रदान कर रहा है उन्होंने बताया कि मंगलायतन विश्वविद्यालय की स्थापना वर्ष 2006 में हुई थी विवि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अधिसूचित,यूजीसी द्वारा मान्यता प्राप्त और एआईसीटीई,नई दिल्ली द्वारा अनुमोदित है | राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद (नैक) से ए प्लस ग्रेड की उपलब्धि मिली हुई है और राष्ट्रीय अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्था आयोग,शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार से जैन अल्पसंख्यक संस्थान का दर्जा प्राप्त है | विश्वविद्यालय का उद्देश्य छात्रों के हित को सर्वोच्च प्राथमिकता के रूप में रखते हुए गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा प्रदान करना,संस्कृति व संस्कारों की ओर अग्रसर करना,परिवर्तन को अपनाना और नवीनतम कौशल और उच्चतम स्तर के सामाजिक और व्यक्तिगत मूल्यों के साथ तेजी से प्रगति कर रही दुनिया के लिए खुद को तैयार करना है | प्रो.दिनेश पाण्डे ने नई शिक्षा नीति का उल्लेख करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय छात्रों को उत्कृष्ट शिक्षा देने हेतु कटिबद्ध है यहां वर्तमान में देश व विदेश के बड़ी संख्या में विद्यार्थी अध्ययन कर रहे हैं |

 

इस अवसर पर प्रो.दिनेश पांडेय,निदेशक प्रवेश प्रो.सौरभ कुमार,अनुराग पांडे,मयंक प्रताप सिंह,सुनील कुमार,दिव्या सिंह, रजनीश मौर्य, पूर्णेन्दु मिश्रा उपस्थित रहे ||

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    21 करोड़ के जीएसटी फ्रॉड का खुलासा, फरार अभियुक्त पंजाब से गिरफ्तार

    फर्जी फर्म बनाकर करोड़ों की टैक्स चोरी, एसओजी व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में सफलता   (रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)  चौबेपुर (वाराणसी)। स्थानीय पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई…

    लखनऊ महासम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी, सोनार समाज की एकजुटता का होगा प्रदर्शन

    चौबेपुर में स्वर्णकार संघ की बैठक सम्पन्न, अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर   (रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय) चौबेपुर (वाराणसी)। आगामी 11 अप्रैल 2026 को लखनऊ में आयोजित सोनार महासम्मेलन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    21 करोड़ के जीएसटी फ्रॉड का खुलासा, फरार अभियुक्त पंजाब से गिरफ्तार

    लखनऊ महासम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी, सोनार समाज की एकजुटता का होगा प्रदर्शन

    लखनऊ महासम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी, सोनार समाज की एकजुटता का होगा प्रदर्शन

    भदोही में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का सफल समापन, ग्रामीण प्रतिभाओं ने दिखाई दमदार भागीदारी

    भदोही में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का सफल समापन, ग्रामीण प्रतिभाओं ने दिखाई दमदार भागीदारी

    गुलाल और गुलाब की खुशबू में सजा स्नेह मिलन, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कार्यकर्ताओं संग खेली होली

    गुलाल और गुलाब की खुशबू में सजा स्नेह मिलन, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कार्यकर्ताओं संग खेली होली

    गेट-2026 में श्रेयांशी नारायण सिंह का परचम, ऑल इंडिया 26वीं रैंक से जिले का बढ़ाया मान

    गेट-2026 में श्रेयांशी नारायण सिंह का परचम, ऑल इंडिया 26वीं रैंक से जिले का बढ़ाया मान

    कृष्ण जन्म प्रसंग पर भाव-विभोर हुए श्रद्धालु, जयघोष से गूंजा पंडाल

    कृष्ण जन्म प्रसंग पर भाव-विभोर हुए श्रद्धालु, जयघोष से गूंजा पंडाल