कादीपुर रेलवे क्रॉसिंग बंद होने से ग्रामीणों में आक्रोश, वैकल्पिक मार्ग की मांग पर रेलवे ने दिया आश्वासन

कादीपुर रेलवे क्रॉसिंग बंद होने से ग्रामीणों में आक्रोश, वैकल्पिक मार्ग की मांग पर रेलवे ने दिया आश्वासन

 

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

चौबेपुर (वाराणसी):क्षेत्र के धौरहरा मार्ग स्थित कादीपुर रेलवे क्रॉसिंग पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के चलते रेलवे द्वारा क्रॉसिंग मार्ग को पूरी तरह बंद कर दिया गया है। इससे आसपास के सैकड़ों गांवों का आवागमन प्रभावित हो गया है, जिससे आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण सड़कों पर जाम की स्थिति बनी हुई है, वहीं छात्र-छात्राएं रेल पटरियों को पार कर जान जोखिम में डालकर स्कूल जाने को मजबूर हैं।

 

चौबेपुर बाज़ार के व्यापारी भी ग्राहकों की कमी के कारण खासे परेशान हैं। इन समस्याओं को लेकर गुरुवार दोपहर लगभग 12 बजे सैकड़ों की संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय जनप्रतिनिधि कादीपुर रेलवे क्रॉसिंग पर एकत्र हुए और रेलवे अधिकारियों के समक्ष अपनी मांगें रखीं।

 

इस दौरान ग्राम प्रधान परानापुर के प्रतिनिधि जयश्याम यादव, छित्तमपुर के अनिल सिंह, चौबेपुर के ग्राम प्रधान राघवेंद्र जयसवाल उर्फ गोलू, जिला पंचायत सदस्य धर्मेंद्र यादव, गिरधारी तिवारी, सोनू सेठ, आकाश गुप्ता, सुनील चौबे, अनिल मौर्या, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामजी मौर्या समेत कई अन्य प्रमुख लोग मौजूद रहे।

 

रेलवे की ओर से उपस्थित सीनियर सेक्शन इंजीनियर (गति शक्ति) वाराणसी, धीरज श्रीवास्तव ने ग्रामीणों की बातों को गंभीरता से सुना और दो वैकल्पिक समाधानों पर चर्चा की। पहला विकल्प— रेलवे क्रॉसिंग से 50 मीटर की दूरी पर स्थित अंडरपास पुलिया की मरम्मत कर उसे चालू किया जाए। दूसरा— उसी स्थान पर एक अस्थाई गेट की व्यवस्था की जाए जिससे आवाजाही आसान हो सके।

 

श्री श्रीवास्तव ने आश्वासन दिया कि उक्त दोनों विकल्पों पर विचार कर जल्द से जल्द उच्च अधिकारियों से चर्चा कर समाधान निकाला जाएगा। इस मौके पर सैकड़ों ग्रामीण, सामाजिक कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    जौनपुर को 3,650 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात, गडकरी ने 8 राष्ट्रीय राजमार्ग योजनाओं का किया शुभारंभ

    191.5 किलोमीटर लंबी परियोजनाओं से मजबूत होगी कनेक्टिविटी, यूपी में चल रहे हैं 5 लाख करोड़ के हाईवे कार्य; जल्द ऊर्जा निर्यातक बनेगा प्रदेश     रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय /…

    उमा मेमोरियल स्कूल में सजा अंतरिक्ष का संसार, मिनी प्लेनेटोरियम में बच्चों ने देखे ग्रह-नक्षत्र

    360 डिग्री तकनीक से विद्यार्थियों ने किया ब्रह्मांड का रोमांचक अनुभव, चंद्रयान-3 और आदित्य-एल1 मिशन की भी मिली जानकारी     रिपोर्ट विवेक राय दानगंज (वाराणसी)। चोलापुर थाना क्षेत्र के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जौनपुर को 3,650 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात, गडकरी ने 8 राष्ट्रीय राजमार्ग योजनाओं का किया शुभारंभ

    जौनपुर को 3,650 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात, गडकरी ने 8 राष्ट्रीय राजमार्ग योजनाओं का किया शुभारंभ

    उमा मेमोरियल स्कूल में सजा अंतरिक्ष का संसार, मिनी प्लेनेटोरियम में बच्चों ने देखे ग्रह-नक्षत्र

    उमा मेमोरियल स्कूल में सजा अंतरिक्ष का संसार, मिनी प्लेनेटोरियम में बच्चों ने देखे ग्रह-नक्षत्र

    सुरों के साथ समाजसेवा की भी पहचान बना रहे भोजपुरी गायक विनय पाण्डेय शानू

    सुरों के साथ समाजसेवा की भी पहचान बना रहे भोजपुरी गायक विनय पाण्डेय शानू

    स्व. पशुपतिनाथ सिंह की स्मृति में रक्तदान का महाअभियान, 32 लोगों ने किया महादान

    स्व. पशुपतिनाथ सिंह की स्मृति में रक्तदान का महाअभियान, 32 लोगों ने किया महादान

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत