सामाजिक कार्यकर्ता ने अपने खर्च पर बनवाया वैकल्पिक मार्ग, सैकड़ों ग्रामीणों को राहत

सामाजिक कार्यकर्ता ने अपने खर्च पर बनवाया वैकल्पिक मार्ग, सैकड़ों ग्रामीणों को राहत

चौबेपुर (वाराणसी): क्षेत्र के कादीपुर रेलवे क्रॉसिंग पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के चलते रेलवे प्रशासन द्वारा मार्ग बंद कर दिए जाने से सैकड़ों ग्रामीणों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या को लेकर कई बार रेलवे विभाग के उच्चाधिकारियों से संपर्क किया गया, परन्तु कोई ठोस समाधान नहीं निकला।

ऐसे में सामाजिक सरोकार का परिचय देते हुए क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता अमित सिंह विक्की (निवासी छितमपुर) ने अपने निजी खर्चे पर नैपाली भगवती धाम के सामने स्थित पुलिया के दोनों ओर जेसीबी मशीन की सहायता से वैकल्पिक मार्ग का निर्माण कराया। साथ ही पुलिया के अंदर जमी मिट्टी को भी हटवाकर रास्ते को सुगम बनाया।

इस प्रयास से जहां पहले लोगों को चौबेपुर जाने के लिए पांच किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती थी, अब वे महज 200 मीटर की दूरी तय कर सीधे चौबेपुर बाज़ार पहुंच सकते हैं। इस कार्य को लेकर स्थानीय लोगों में खुशी की लहर है और उन्होंने श्री सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    21 करोड़ के जीएसटी फ्रॉड का खुलासा, फरार अभियुक्त पंजाब से गिरफ्तार

    फर्जी फर्म बनाकर करोड़ों की टैक्स चोरी, एसओजी व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में सफलता   (रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)  चौबेपुर (वाराणसी)। स्थानीय पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई…

    लखनऊ महासम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी, सोनार समाज की एकजुटता का होगा प्रदर्शन

    चौबेपुर में स्वर्णकार संघ की बैठक सम्पन्न, अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर   (रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय) चौबेपुर (वाराणसी)। आगामी 11 अप्रैल 2026 को लखनऊ में आयोजित सोनार महासम्मेलन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    21 करोड़ के जीएसटी फ्रॉड का खुलासा, फरार अभियुक्त पंजाब से गिरफ्तार

    लखनऊ महासम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी, सोनार समाज की एकजुटता का होगा प्रदर्शन

    लखनऊ महासम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी, सोनार समाज की एकजुटता का होगा प्रदर्शन

    भदोही में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का सफल समापन, ग्रामीण प्रतिभाओं ने दिखाई दमदार भागीदारी

    भदोही में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का सफल समापन, ग्रामीण प्रतिभाओं ने दिखाई दमदार भागीदारी

    गुलाल और गुलाब की खुशबू में सजा स्नेह मिलन, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कार्यकर्ताओं संग खेली होली

    गुलाल और गुलाब की खुशबू में सजा स्नेह मिलन, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कार्यकर्ताओं संग खेली होली

    गेट-2026 में श्रेयांशी नारायण सिंह का परचम, ऑल इंडिया 26वीं रैंक से जिले का बढ़ाया मान

    गेट-2026 में श्रेयांशी नारायण सिंह का परचम, ऑल इंडिया 26वीं रैंक से जिले का बढ़ाया मान

    कृष्ण जन्म प्रसंग पर भाव-विभोर हुए श्रद्धालु, जयघोष से गूंजा पंडाल

    कृष्ण जन्म प्रसंग पर भाव-विभोर हुए श्रद्धालु, जयघोष से गूंजा पंडाल