चौबेपुर में संविधान प्रचारक प्रशिक्षण कार्यशाला का सफल समापन

नवंबर में भंदहांकला में आयोजित होगा तीन दिवसीय संविधान उत्सव, बालिकाओं को किया गया जागरूक

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

चौबेपुर (वाराणसी)| सामाजिक संस्था आशा ट्रस्ट परिसर में आयोजित चार दिवसीय संविधान प्रचारक प्रशिक्षण कार्यशाला का रविवार को विधिवत समापन हुआ। इस कार्यशाला में देश के 7 राज्यों से आए 17 प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। समापन अवसर पर सारनाथ स्थित धमेख स्तूप के निकट सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

कार्यशाला के अंतिम सत्र में आशा ई-लाइब्रेरी और अध्ययन केंद्र की लगभग 60 छात्राओं को संविधान की आवश्यकता, उसकी संरचना, निर्माण प्रक्रिया और भारतीय संविधान की विशेषताओं से अवगत कराया गया। रोचक गतिविधियों, गीतों और खेलों के माध्यम से छात्राओं को संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूक किया गया।

इस अवसर पर यह निर्णय लिया गया कि आगामी संविधान दिवस के अवसर पर नवंबर माह में भंदहांकला गांव में तीन दिवसीय संविधान उत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस उत्सव के माध्यम से प्रदेश के अधिक से अधिक युवाओं को संविधान प्रचारक अभियान से जोड़ा जाएगा।

समापन सत्र में अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए वरिष्ठ गांधीवादी विचारक सुनील सहस्रबुद्धे ने कहा, “आज के दौर में संवैधानिक मूल्यों के प्रचार-प्रसार की अत्यंत आवश्यकता है। इसके लिए युवाओं को जागरूक और प्रेरित करना समय की मांग है।”

कार्यक्रम में चित्रा सहस्रबुद्धे, नागेश जाधव, भारती खैरे, महेंद्र प्रसाद, वल्लभाचार्य पांडेय, राम जनम, डॉ. गिरिजा भास्कर शिंदे, नीतीश राज, प्रवीण कुमार, सुमेरा, बिक्रम झा, सारिका, विजय, आमेर, मिथिलेश दुबे, प्रीती, रमेश प्रसाद, बृजेश, दीन दयाल सिंह, प्रदीप सिंह, और ज्योति सिंह सहित कई गणमान्य जनों ने सहभागिता की।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा