पिण्डरा विधायक ने की पुंगनूर गाय की अगवानी, पूजा-पाठ कर गोशाला में कराया प्रवेश

आंध्र प्रदेश से मंगाई गई 2000 साल पुरानी नस्ल, क्षेत्रीय जनता को संरक्षण का संदेश

वाराणसी | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से प्रेरित होकर पिण्डरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने एक प्राचीन और दुर्लभ भारतीय नस्ल — पुंगनूर गाय — को आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले से अपने बाबतपुर स्थित कॉलेज परिसर की गोशाला में विशेष पूजा-अर्चना के साथ स्थान दिया।

शनिवार को विधिवत पूजा-पाठ के बाद विधायक ने सपरिवार गो-पूजन किया और क्षेत्रवासियों को इस प्राचीन नस्ल के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि पुंगनूर गाय का इतिहास 2000 वर्षों से भी अधिक पुराना है, और इसका उल्लेख ऋग्वेद जैसे ग्रंथों में भी मिलता है, जिससे यह भारत की सबसे पुरानी गाय नस्लों में शामिल होती है।

इस मौके पर आशा एजुकेशनल ग्रुप के प्रबंध निदेशक प्रभात सिंह मिंटू, डॉ. सुरेंद्र नाथ सिंह, एसडी अग्रवाल, बंटी चौबे, रमेश पाल, ओपी पटेल, पवन मिश्रा जित्तू, शरद पाण्डेय मुन्ना, दीपक यादव और राजेश चौरसिया जैसे गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

विधायक डॉ. सिंह ने बताया कि पुंगनूर नस्ल की विशेषता इसकी छोटी कद-काठी और कम जगह में रखे जाने की क्षमता है, जो शहरी एवं ग्रामीण दोनों वातावरण में इसे आदर्श बनाती है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि इस प्राचीन नस्ल को अधिक से अधिक अपनाएं और उसका संरक्षण करें, जिससे भारत की गौरवशाली गौ-परंपरा जीवित रह सके।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा