ग्रामीण पत्रकारों के लिए समर्पित जीवन जिए श्रवण कुमार द्विवेदी : देवी प्रसाद गुप्ता

उरई में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में भावुक हुए ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष

 

उरई : “ग्रामीण पत्रकारिता के हितों के लिए पंडित श्रवण कुमार द्विवेदी जीवन के अंतिम क्षण तक समर्पित रहे। संघर्ष चाहे जैसा भी रहा हो, उन्होंने कभी हार नहीं मानी। उनका आत्मविश्वास और समर्पण आज की पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है।”

यह बातें ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवी प्रसाद गुप्ता ने सोमवार को उरई में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में कहीं। यह कार्यक्रम स्व. श्रवण कुमार द्विवेदी की त्रयोदशी के अवसर पर आयोजित किया गया था, जिसमें प्रदेशभर से संगठन के पदाधिकारी शामिल हुए।

 

“संघर्ष, संपर्क और संवाद—इन्हीं तीन सूत्रों से आगे बढ़ा संगठन”

राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गुप्ता ने कहा कि द्विवेदी जी के साथ पांच दशक पुराना संबंध रहा। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की स्थापना से पूर्व भी हम पत्रकारों के अधिकारों के लिए मिलकर संघर्ष करते रहे। उन्होंने बताया कि जब बाबू बालेश्वर लाल जी के निधन के बाद संगठन में विलय की बात की गई, तो द्विवेदी जी ने निःस्वार्थ भाव से अपना संगठन ग्रापए में समर्पित कर दिया और तभी से प्रांतीय उपाध्यक्ष के रूप में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे।

 

“हर परिस्थिति में खड़े रहते थे साथ”

गुप्ता ने कहा कि श्रवण जी का व्यक्तित्व ऐसा था कि संकट की घड़ी में वह न सिर्फ स्वयं डटे रहते थे, बल्कि हर पत्रकार साथी के लिए संबल बनकर सामने आते थे। उन्होंने संगठन के विस्तार के लिए जिस त्रिसूत्रीय नीति—संघर्ष, संपर्क और संवाद—को अपनाया, वह आज भी हमारी संगठनात्मक संजीवनी बनी हुई है।

 

प्रदेशभर से पहुंचे पदाधिकारी, दी भावभीनी श्रद्धांजलि

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के नव निर्वाचित अध्यक्ष महेंद्र नाथ सिंह, मिर्जापुर मंडल अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, झांसी मंडल अध्यक्ष डॉ. वी.वी. गौर, जिलाध्यक्ष शालिग्राम पांडेय (उरई), सम्राट सिंह ‘एडवोकेट’ (ललितपुर), अभिनंदन जैन (झांसी), मनोज त्रिपाठी (हमीरपुर), कुमुद तिवारी (फतेहपुर), बृजभूषण उपाध्याय (आजमगढ़), हरिशंकर श्रीवास्तव (कानपुर देहात) सहित 40 से अधिक जिलों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

सभी ने पंडित श्रवण कुमार द्विवेदी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने राष्ट्रीय कार्यसमिति द्वारा पारित शोक प्रस्ताव का पत्र स्व. द्विवेदी के परिजनों को सौंपा और सभी की भावनाओं से उन्हें अवगत कराया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    जौनपुर को 3,650 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात, गडकरी ने 8 राष्ट्रीय राजमार्ग योजनाओं का किया शुभारंभ

    191.5 किलोमीटर लंबी परियोजनाओं से मजबूत होगी कनेक्टिविटी, यूपी में चल रहे हैं 5 लाख करोड़ के हाईवे कार्य; जल्द ऊर्जा निर्यातक बनेगा प्रदेश     रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय /…

    उमा मेमोरियल स्कूल में सजा अंतरिक्ष का संसार, मिनी प्लेनेटोरियम में बच्चों ने देखे ग्रह-नक्षत्र

    360 डिग्री तकनीक से विद्यार्थियों ने किया ब्रह्मांड का रोमांचक अनुभव, चंद्रयान-3 और आदित्य-एल1 मिशन की भी मिली जानकारी     रिपोर्ट विवेक राय दानगंज (वाराणसी)। चोलापुर थाना क्षेत्र के…

    One thought on “ग्रामीण पत्रकारों के लिए समर्पित जीवन जिए श्रवण कुमार द्विवेदी : देवी प्रसाद गुप्ता”

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जौनपुर को 3,650 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात, गडकरी ने 8 राष्ट्रीय राजमार्ग योजनाओं का किया शुभारंभ

    जौनपुर को 3,650 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात, गडकरी ने 8 राष्ट्रीय राजमार्ग योजनाओं का किया शुभारंभ

    उमा मेमोरियल स्कूल में सजा अंतरिक्ष का संसार, मिनी प्लेनेटोरियम में बच्चों ने देखे ग्रह-नक्षत्र

    उमा मेमोरियल स्कूल में सजा अंतरिक्ष का संसार, मिनी प्लेनेटोरियम में बच्चों ने देखे ग्रह-नक्षत्र

    सुरों के साथ समाजसेवा की भी पहचान बना रहे भोजपुरी गायक विनय पाण्डेय शानू

    सुरों के साथ समाजसेवा की भी पहचान बना रहे भोजपुरी गायक विनय पाण्डेय शानू

    स्व. पशुपतिनाथ सिंह की स्मृति में रक्तदान का महाअभियान, 32 लोगों ने किया महादान

    स्व. पशुपतिनाथ सिंह की स्मृति में रक्तदान का महाअभियान, 32 लोगों ने किया महादान

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत