
गायत्री महायज्ञ में विश्व कल्याण का लिया संकल्प
वाराणसी। अखिल विश्व गायत्री परिवार चोलापुर द्वारा आयोजित पंच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ माँ दुर्गा मंदिर मुरली चोलापुर के प्रांगण में विधि विधान से वैदिक मन्त्रोचार के साथ सम्पन्न हो गया। जिसमे विश्व के कल्याण का संकल्प लिया गया।
यज्ञ में शांतिकुंज हरिद्वार से पधारे युग प्रटषि पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के संदेश वाहक रविन्द्र शांस्त्री एवं उनके सहयोगीयों ने भारतीय संस्कारों जैसे नामकरण, दीक्षा, पुषवन, पौधरोपण आदि पर विशेष बल दिया। इस दौरान सैकड़ो लोगों ने संकल्पित होकर गायत्री परिवार के मूल उद्देश्यों पर चलने का संकल्प लिया। और एक साथ मिलकर यज्ञ हवन भी किया। कार्यक्रम में गंगाधर उपाध्याय (जिला समन्वय), रमेश आचार्य, विरेन्द्र सिंह, रामनिहोर शर्मा,रामजीत यादव, सावित्री सिंह की उपस्थिति रहीं।