सपाइयों ने कैंडिल जलाकर दी श्रद्धांजलि, आतंकी पोस्टरों को जलाकर जताया विरोध

पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता व सरकारी नौकरी देने की मांग – दुर्गा यादव

(रिपोर्ट संतोष कुमार सिंह)

वाराणसी। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में निर्दोष पर्यटकों की निर्मम हत्या के खिलाफ समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार की शाम लहुरावीर स्थित आज़ाद पार्क के समीप कैंडिल मार्च निकालकर शोक व्यक्त किया और आतंकवाद के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

कार्यकर्ताओं ने मृतकों की आत्मा की शांति के लिए मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की, साथ ही आतंकियों के पोस्टर जलाकर अपना आक्रोश प्रकट किया। इस मौके पर सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा “विश्वकर्मा” ने कहा, “यह केंद्र सरकार की नाकामी है कि इतने बड़े आतंकी हमले की पहले से भनक तक नहीं लगी। यह देश की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल है।”

पूर्व नगर सचिव दुर्गा यादव ने घटना को अत्यंत वीभत्स बताते हुए कहा, “जिस तरह अत्याधुनिक हथियारों से लैस आतंकियों ने निहत्थे पर्यटकों को मौत के घाट उतारा, वह कायराना और शर्मनाक है। समाजवादी पार्टी इस घटना से बेहद मर्माहत है।”

उन्होंने केंद्र सरकार से मृतकों के परिवार को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और एक सदस्य को सरकारी नौकरी, जबकि घायलों को 20 लाख रुपये की सहायता देने की मांग की। साथ ही जम्मू-कश्मीर में पर्यटकों की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतज़ाम करने की अपील की।

कैंडिल मार्च में शामिल प्रमुख लोगों में पूर्व नगर सचिव दुर्गा यादव, पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा “विश्वकर्मा”, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष विवेक कहार “रॉकी”, अल्पसंख्यक सभा के महानगर अध्यक्ष हैदर “गुड्डू”, पिछड़ा वर्ग सचिव शैलेन्द्र कुमार सिंह, मनीष यादव, जावेद अंसारी, शमीम अंसारी, शुभम सेठ “गोलू”, अशोक यादव, अलताब खान, फहद भाई, सेवालाल यादव, विवेक सेठ, उमेश यादव, सूरज बिंद, मोहम्मद असद सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    सिगरा थाना पुलिस की कार्रवाई में सेल्समैन हिरासत में, नियमों के उल्लंघन की शिकायत पर पहुंची थी टीम   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में निर्धारित समय से…

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    रुस्तमपुर स्थित निजी अस्पताल का किया गया निरीक्षण, पंजीकरण न होने की बात आई सामने; पुलिस भी कर रही मामले की जांच   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। रुस्तमपुर स्थित एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह