आईपीएल की तर्ज पर होगा डीपीएल 2025, दिव्यांग खिलाड़ियों को मिलेगा मंच और सम्मान : डॉ. मनोज कुमार श्रीवास्तव

आईपीएल की तर्ज पर होगा डीपीएल 2025, दिव्यांग खिलाड़ियों को मिलेगा मंच और सम्मान : डॉ. मनोज कुमार श्रीवास्तव

(रिपोर्ट संतोष कुमार सिंह)

वाराणसी। दिव्यांगजनों के खेल कौशल को मंच देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए ऑल इंडिया क्रिकेट एसोसिएशन फॉर फिजिकली चैलेंज्ड के अध्यक्ष व डीसेबल्ड क्रिकेट इंडिया के अध्यक्ष प्रो. डॉ. मनोज कुमार श्रीवास्तव ने शनिवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में घोषणा की कि “दिव्यांग प्रीमियर लीग (DPL) 2025” का आयोजन इस वर्ष नवंबर माह में वाराणसी में किया जाएगा।

डॉ. श्रीवास्तव ने कहा कि यह टूर्नामेंट पूरी तरह आईपीएल की तर्ज पर आयोजित किया जाएगा, जिसमें देशभर की कई टीमें हिस्सा लेंगी। आयोजन का मकसद दिव्यांग खिलाड़ियों को एक बड़ा मंच प्रदान करना है, जिससे वे अपनी प्रतिभा को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित कर सकें।

उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष संपूर्णानंद पांडेय ने बताया कि संस्था न सिर्फ खिलाड़ियों को खेल का मौका दे रही है, बल्कि आर्थिक रूप से भी सहयोग कर रही है। उन्होंने बताया कि जरूरतमंद दिव्यांग खिलाड़ियों को संस्था पेंशन भी उपलब्ध कराएगी। साथ ही खिलाड़ियों के चोट लगने की स्थिति में हेल्पिंग डेस्क, फिजियोथेरेपिस्ट और नर्सिंग स्टाफ की निगरानी में इलाज की व्यवस्था की जाएगी।

संघ के सचिव अजय यादव ने कहा कि इस आयोजन से जुड़े सभी खिलाड़ियों को लाभ मिलेगा। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि सभी योग्य खिलाड़ियों को सम्मानजनक नौकरी दिलाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। आयोजन का भव्य फाइनल मुकाबला लखनऊ में खेला जाएगा।

डीपीएल 2025 के आयोजन से उम्मीद की जा रही है कि यह न केवल दिव्यांग खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाएगा, बल्कि उन्हें समाज में एक नया सम्मान भी दिलाएगा।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    213 पाउच व बोतलें बरामद, अलग-अलग ब्रांड की शराब कब्जे में; आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा…

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    विधायक त्रिभुवन राम ने मरीजों और जरूरतमंदों को बांटे फल, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस एवं उनके सार्वजनिक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    अंतिम पंक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : विधायक त्रिभुवन राम

    अंतिम पंक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : विधायक त्रिभुवन राम

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी