मछली तलने को लेकर विवाद, दुकानदार को मारा चाकू

दीनानाथ सोनकर गंभीर रूप से घायल, दो आरोपी हिरासत में

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

चौबेपुर (वाराणसी)। थाना क्षेत्र के सुंगुलपुर बाईपास अंडरपास के समीप सोमवार शाम मछली तलने को लेकर हुए विवाद में अंडा दुकानदार को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नरपतपुर भेजा गया। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, बहरामपुर गांव निवासी गुलाब सोनकर की मछली की दुकान बाईपास रोड पर स्थित है। उसके बगल में उसका भाई दीनानाथ सोनकर अंडे की दुकान चलाता है। सोमवार शाम करीब पांच बजे चार युवक मछली तलवाने दुकान पर पहुंचे। गुलाब सोनकर ने उन्हें कुछ देर रुकने को कहा, जिससे नाराज होकर चारों युवकों ने मारपीट शुरू कर दी।

हंगामे के दौरान एक युवक ने मछली काटने वाले चाकू से दीनानाथ सोनकर के दाहिने हाथ पर वार कर दिया। घायल अवस्था में दोनों भाइयों को प्राथमिक इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मऊ जनपद निवासी दीपक पटेल और मदन पटेल को हिरासत में लिया। बताया गया कि आरोपी सोनबरसा गांव निवासी मनोज पटेल के रिश्तेदार हैं और मुंडन संस्कार में शामिल होने आए थे। प्रभारी निरीक्षक जगदीश कुशवाहा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    ।चक रोड और सरकारी नाली पर अवैध कब्जे के विरोध में ग्रामीणों ने उठाई आवाज

    पुलिस आयुक्त व मंडलायुक्त को ज्ञापन सौंपकर सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराने की मांग   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय SHREE 7 NEWS, चौबेपुर (वाराणसी)। चोलापुर विकास खंड के ग्राम…

    वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण पंजीकरण शिविर आयोजित

    समाज कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के सहयोग से नारायणपुर में लगा शिविर, बड़ी संख्या में लोगों ने कराया पंजीकरण   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय SHREE 7 NEWS, चौबेपुर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ।चक रोड और सरकारी नाली पर अवैध कब्जे के विरोध में ग्रामीणों ने उठाई आवाज

    ।चक रोड और सरकारी नाली पर अवैध कब्जे के विरोध में ग्रामीणों ने उठाई आवाज

    वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण पंजीकरण शिविर आयोजित

    वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण पंजीकरण शिविर आयोजित

    रामनगर में विकास को मिली रफ्तार, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने 49 लाख की लागत से तीन गलियों के निर्माण कार्यों का किया शिलान्यास

    रामनगर में विकास को मिली रफ्तार, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने 49 लाख की लागत से तीन गलियों के निर्माण कार्यों का किया शिलान्यास

    नमो घाट पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर भव्य योग शिविर का आयोजन

    नमो घाट पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर भव्य योग शिविर का आयोजन

    बड़ागांव ब्लॉक में चला विशेष स्वच्छता अभियान

    बड़ागांव ब्लॉक में चला विशेष स्वच्छता अभियान

    योगाभ्यास से दिया स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का संदेश

    योगाभ्यास से दिया स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का संदेश