डंपर की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत, शव रखकर घंटों किया चक्काजाम

एसीपी व एसडीएम ने पहुंचकर कराया जाम समाप्त, मुआवजे का आश्वासन

(रिपोर्ट विवेक राय)

मिर्जामुराद (वाराणसी)। कपसेठी मार्ग पर सोमवार सुबह तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। हादसे से आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर घंटों चक्काजाम किया। पुलिस प्रशासन के समझाने पर जाम समाप्त कराया गया।

जानकारी के अनुसार, डोमैला गांव निवासी मिथलेश बिंद अपनी पत्नी साजिदा बेगम को छतेरी प्राथमिक विद्यालय छोड़कर लौट रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। मिथलेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी मामूली रूप से घायल हुईं।

हादसे के बाद चालक डंपर लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों व स्थानीय ग्रामीणों ने कपसेठी मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर मिर्जामुराद, कपसेठी, जंसा, राजातालाब व बड़ागांव थानों की पुलिस के साथ एसीपी राजातालाब अजय कुमार श्रीवास्तव और एसडीएम शिवानी सिंह मौके पर पहुंचे।

परिजन मुआवजे और जिलाधिकारी को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। करीब दो घंटे बाद अधिकारियों के समझाने और किसान मुआवजा व एक्सीडेंट क्लेम दिलाने के आश्वासन पर जाम समाप्त कराया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसीपी श्रीवास्तव ने बताया कि फरार डंपर व चालक की तलाश की जा रही है और मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    सिगरा थाना पुलिस की कार्रवाई में सेल्समैन हिरासत में, नियमों के उल्लंघन की शिकायत पर पहुंची थी टीम   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में निर्धारित समय से…

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    रुस्तमपुर स्थित निजी अस्पताल का किया गया निरीक्षण, पंजीकरण न होने की बात आई सामने; पुलिस भी कर रही मामले की जांच   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। रुस्तमपुर स्थित एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह

    डॉ. काशी प्रसाद जायसवाल को भारत रत्न देने की मांग तेज, जायसवाल क्लब ने शुरू किया जनअभियान

    डॉ. काशी प्रसाद जायसवाल को भारत रत्न देने की मांग तेज, जायसवाल क्लब ने शुरू किया जनअभियान