पीएनबी मेटलाइफ ब्रांच से तिजोरी चोरी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार, नकदी और कार बरामद

वरुणा नदी किनारे से गिरफ्तारी, 5.62 लाख की नकदी और स्विफ्ट डिजायर कार जब्त

 

वाराणसी (सिगरा)। पंजाब नेशनल बैंक मेटलाइफ इंश्योरेंस ब्रांच में हुई बड़ी चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से 5,62,100 रुपये नकद और एक स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की है।

 

गिरफ्तारी थाना शिवपुर क्षेत्र के पिसौर पुल के पास वरुणा नदी किनारे से की गई। पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान राजन मिश्रा (43 वर्ष), निवासी दनियालपुर, शिवपुर तथा आकाश कुमार (25 वर्ष), निवासी कबीर चौरा अस्पताल, कोतवाली थाना क्षेत्र के रूप में हुई है।

 

दोनों अभियुक्तों ने सिगरा क्षेत्र स्थित पीएनबी मेटलाइफ ब्रांच में ताले और कांच का दरवाजा तोड़कर कैश वॉल्ट से कुल 26,27,616 रुपये की नकदी, सीसीटीवी का डीवीआर और वेब कैमरा चुराया था। वारदात का खुलासा सोमवार सुबह शाखा कर्मियों के कार्यालय पहुंचने पर हुआ।

 

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि वारदात के बाद नकदी को आपस में बांट लिया और तिजोरी, डीवीआर व कटर को वरुणा नदी में फेंक दिया था।

 

राजन मिश्रा के पास से 2.46 लाख और आकाश कुमार के पास से 3.16 लाख रुपये नकद बरामद हुए। इसके अलावा वारदात में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार (UP65 CT 0452) भी जब्त की गई।

 

इस सफलता में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक पुष्कर दुबे, कांस्टेबल वीरेंद्र यादव, नीरज मौर्य, अखिलेश गिरी, चिंताहरण तिवारी, मृत्युंजय सिंह और सर्विलांस सेल के अश्विनी सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    213 पाउच व बोतलें बरामद, अलग-अलग ब्रांड की शराब कब्जे में; आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा…

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    विधायक त्रिभुवन राम ने मरीजों और जरूरतमंदों को बांटे फल, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस एवं उनके सार्वजनिक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    अंतिम पंक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : विधायक त्रिभुवन राम

    अंतिम पंक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : विधायक त्रिभुवन राम

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी