ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत बड़ागाँव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 47 वाहन सीज

बिना नंबर प्लेट और दस्तावेज वाले वाहनों पर कसा शिकंजा

 

वाराणसी। अपराधियों की धरपकड़ और कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत थाना बड़ागाँव पुलिस ने अप्रैल माह में बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 47 संदिग्ध वाहनों को सीज कर चालान किया है।

 

यह अभियान पुलिस उपायुक्त व अपर पुलिस उपायुक्त (गोमती जोन) के पर्यवेक्षण और सहायक पुलिस आयुक्त पिण्डरा के नेतृत्व में चलाया गया। प्रभारी निरीक्षक अतुल सिंह के निर्देशन में पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया।

 

इस दौरान बिना नंबर प्लेट, फर्जी नंबर प्लेट या बिना वैध दस्तावेजों के चल रहे दोपहिया और चारपहिया वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। सभी 47 वाहनों को मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 207 के तहत सीज कर आवश्यक विधिक कार्यवाही अमल में लाई गई।

 

पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि अपराध नियंत्रण की दिशा में इस तरह के अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे और क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर सख्त नजर रखी जाएगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    जंसा बाजार में पुलिस का चक्रव्यूह अभियान

    यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई, दर्जनों वाहनों का चालान   जंसा (वाराणसी)। थाना क्षेत्र में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से गुरुवार देर…

    जिला जेल में महिला बंदियों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण

    राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने बैरक, किचन और शौचालय का लिया जायजा     वाराणसी। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष गीता विश्वकर्मा ने गुरुवार को चौकाघाट स्थित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जंसा बाजार में पुलिस का चक्रव्यूह अभियान

    जंसा बाजार में पुलिस का चक्रव्यूह अभियान

    जिला जेल में महिला बंदियों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण

    जिला जेल में महिला बंदियों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण

    चकबंदी कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

    चकबंदी कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

    काशी से डिजिटल जनगणना-2026 का शुभारंभ

    काशी से डिजिटल जनगणना-2026 का शुभारंभ

    बरेका में अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

    बरेका में अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

    वायरल वीडियो के बाद मारपीट मामले में चार नामजद पर केस

    वायरल वीडियो के बाद मारपीट मामले में चार नामजद पर केस