स्वावलंबी महिला व्यापार संगठन ने टेकुरी गाँव में जरूरतमंद बच्चों को दी पाठ्य सामग्री और पौष्टिक आहार

गाँव चलो अभियान के अंतर्गत 150 बच्चों को मिला सहयोग

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

चौबेपुर (वाराणसी)।टेकुरी गाँव में रविवार को स्वावलंबी महिला व्यापार संगठन द्वारा जरूरतमंद बच्चों के लिए एक विशेष सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गाँव चलो अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थापिका अध्यक्ष डॉ. सरिता त्रिपाठी ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस आयोजन में 150 बच्चों को पाठ्य सामग्री, स्कूली ड्रेस, कॉपी, पेंसिल, रबड़, कटर, स्केल, कलर, स्कूली बैग, लंच बॉक्स, पानी की बोतल और अंडरगारमेंट वितरित किए गए। साथ ही बच्चों को फल, चॉकलेट, टॉफी, कोल्ड ड्रिंक, फूटी व चना, दालें, जौ का आटा जैसे पौष्टिक खाद्य पदार्थ भी प्रदान किए गए।

इस पुनीत कार्य में संगठन की सदस्याएं पूरे समर्पण से जुटीं। कार्यक्रम में नीति भटनागर, डॉ. नम्रता मिश्रा, डॉ. ममता टंडन, विनीता शर्मा, मांडवी, वीणा राय, अंजलि, मधु, बिना, रेखा, विजया, ज्योत्सना, रामा, प्रियांशु, जूली, सोनी, कुसुम, तारा और सुमन सहित अनेक सदस्याओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में शिक्षा के प्रति रुचि उत्पन्न करना और उनके संपूर्ण विकास के लिए सहयोग प्रदान करना रहा। संगठन ने भविष्य में भी इस प्रकार के सेवा कार्यों को जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा