वाराणसी में आज होगी युद्ध और हवाई हमले की मॉकड्रिल, नागरिकों को मिलेगा बचाव का प्रशिक्षण

वाराणसी में आज होगी युद्ध और हवाई हमले की मॉकड्रिल, नागरिकों को मिलेगा बचाव का प्रशिक्षण

वाराणसी: जनपद वाराणसी में संभावित युद्ध या हवाई हमले जैसी आपातकालीन स्थितियों से निपटने की तैयारियों को लेकर कल बुधवार, 7 मई को व्यापक स्तर पर मॉकड्रिल आयोजित की जाएगी। इसको लेकर जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार एवं अपर पुलिस कमिश्नर एस. चेनप्पा की अध्यक्षता में अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में बीएलडब्ल्यू, एयरपोर्ट अथॉरिटी, सेना, वायुसेना, एनडीआरएफ, राजस्व, नगर निगम, चिकित्सा, पुलिस, अग्निशमन, शिक्षा विभाग तथा नागरिक सुरक्षा से जुड़े अधिकारी शामिल हुए।

जिलाधिकारी ने बताया कि मॉकड्रिल का आयोजन स्कूलों, कॉलेजों, बाजारों सहित शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न स्थानों पर किया जाएगा। इसका उद्देश्य आमजन को आपातकालीन परिस्थितियों में सुरक्षित रहने तथा समय पर उचित कदम उठाने के लिए प्रशिक्षित करना है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि आम नागरिकों को सायरन, ब्लैक आउट और एवेकुएशन की प्रक्रिया की जानकारी दी जाए एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाए।

इस क्रम में पुलिस लाइन वाराणसी में बुधवार सुबह 6 बजे विशेष मॉकड्रिल आयोजित की जाएगी। अपर पुलिस कमिश्नर एस. चेनप्पा ने बताया कि मॉकड्रिल के दौरान सायरन बजाकर ब्लैक आउट की स्थिति का भी अभ्यास कराया जाएगा।

जिलाधिकारी ने तत्काल प्रभाव से जिला आपातकालीन कमांड सेंटर की स्थापना और त्वरित प्रतिक्रिया दल (क्विक रिस्पॉन्स टीम) के गठन के निर्देश दिए। नागरिक सुरक्षा के स्वयंसेवकों को भी सतर्क रहकर सहयोग हेतु तैयार रहने को कहा गया है।

प्रशासन का यह प्रयास नागरिकों को संभावित आपदा की स्थिति में सजग व सुरक्षित रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा