सेना को ‘खिलौना’ बताना कांग्रेस की राष्ट्रविरोधी मानसिकता का परिचायक : मीना चौबे

भाजपा प्रदेश मंत्री ने अजय राय के बयान को बताया शर्मनाक, जनता से की अपील – ऐसे नेताओं को राजनीति से बाहर का रास्ता दिखाएं

 

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय) 

वाराणसी ।भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश मंत्री मीना चौबे ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय द्वारा वायुसेना के लड़ाकू विमान पर की गई टिप्पणी को राष्ट्रविरोधी मानसिकता का परिचायक बताया है। उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बयान भारतीय सेना का अपमान है और इससे राष्ट्र की एकता व अखंडता पर चोट पहुंची है।

 

मीना चौबे ने कहा कि कांग्रेस नेता ने जिस प्रकार वायुसेना के विमान को ‘खिलौना’ कहकर और उसमें नींबू-मिर्च लगाने जैसी टिप्पणी की, वह न केवल सेना का मजाक उड़ाना है बल्कि पाकिस्तानपरस्त सोच का भी प्रतिबिंब है। उन्होंने कहा कि यह वही सेना है जिसने कारगिल, उरी और बालाकोट जैसे अभियानों में अपनी वीरता का पराक्रम दिखाया है।

 

भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की सोच हमेशा से सेना के मनोबल को तोड़ने वाली रही है। उन्होंने याद दिलाया कि 1971 की विजय को गांधी परिवार की व्यक्तिगत उपलब्धि बताया गया, सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगे गए और अब वायुसेना को लेकर इस तरह की संकीर्ण बातें की जा रही हैं।

 

उन्होंने कहा कि यह वक्त राजनीति से ऊपर उठकर सोचने का है। सेना पर सवाल उठाकर कोई दल अपनी विचारधारा नहीं थोप सकता। सेना राष्ट्र की होती है, किसी दल या व्यक्ति की नहीं। उन्होंने अजय राय के बयान की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि ऐसे बयान सेना के शौर्य पर प्रश्नचिन्ह लगाते हैं और देश के आत्मगौरव को ठेस पहुंचाते हैं।

 

मीना चौबे ने जनता से अपील की कि वह ऐसे नेताओं को राजनीति से बाहर का रास्ता दिखाएं, जिनके बयान देश की सेना के मनोबल को गिराते हैं और शत्रु देश को मानसिक संबल प्रदान करते हैं।

 

अंत में उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि हर राष्ट्रभक्त यह तय करे कि वह आत्मनिर्भर, सामर्थ्यवान भारत के साथ है या उन लोगों के साथ जो भारत की छवि को विश्व मंच पर धूमिल करना चाहते हैं।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा