किड्स विला इंग्लिश स्कूल में मातृत्व को समर्पित रहा मदर्स डे समारोह

बच्चों ने माओं के साथ मनाया जश्न, क्राफ्ट वर्क और डांस वीडियो ने बटोरे तालियां

वाराणसी। किड्स विला इंग्लिश स्कूल, बराईं उमरहां में मदर्स डे के उपलक्ष्य में शनिवार को एक भावनात्मक और उल्लासपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस आयोजन में बच्चों ने अपनी माताओं के साथ मिलकर समय बिताया और उन्हें खास महसूस कराया।

स्कूल द्वारा सभी माताओं को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। उनके स्वागत के लिए स्नैक्स, सॉफ्ट ड्रिंक्स, गेम्स और सेल्फी पॉइंट्स की व्यवस्था की गई, जिससे पूरे कार्यक्रम में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। बच्चों ने अपनी-अपनी माओं के लिए क्राफ्ट वर्क तैयार किया और उनके लिए एक डांस परफॉर्मेंस वीडियो भी प्रस्तुत किया, जिसे देखकर कई माताएं भावुक हो उठीं।

कार्यक्रम में प्रधानाध्यापिका स्नेहा उपाध्याय ने अपने वक्तव्य में कहा, “माँ केवल एक शब्द नहीं, बल्कि ईश्वर का वह रूप हैं जो हमें निःस्वार्थ प्रेम और समर्पण का साक्षात अनुभव कराती हैं। हमें हर दिन उन्हें सम्मान देना चाहिए।”

इस आयोजन में शिवानी, ज्योति, मनीषा, मेहर, महिमा, एम.एल. पाल, लता, आंचल, पूनम, त्यागी, सुनील, और एडमिन टीम से नीरज सिसोदिया, संतोष, शैलेश राय, विशाल आदि शिक्षकों और स्टाफ सदस्यों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन घनश्याम त्यागी ने किया।

कार्यक्रम के अंत में अभिभावकों को स्कूल का एकेडमिक कैलेंडर भी वितरित किया गया। माताओं ने स्कूल के प्रयास की सराहना की और कहा कि यह दिन उनके लिए जीवनभर की यादगार स्मृति बन गया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा