आदित्य नारायण पब्लिक स्कूल के छात्रों ने बोर्ड परीक्षा में रचा इतिहास

हाई स्कूल और इंटरमीडिएट के परिणामों में छात्रों का शानदार प्रदर्शन, विद्यालय परिवार में खुशी की लहर

चोलापुर (वाराणसी)।क्षेत्र के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान आदित्य नारायण पब्लिक स्कूल के छात्रों ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। मंगलवार को घोषित परिणामों में हाई स्कूल और इंटरमीडिएट के छात्रों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर न केवल अपने अभिभावकों का बल्कि पूरे विद्यालय का मान बढ़ाया।

हाई स्कूल में आदर्श कुमार और हर्ष गोस्वामी ने 91% अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया। महिमा गोस्वामी ने 90% अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहीं। इनके अतिरिक्त निहालिका सिंह और प्रखर सिंह ने 85% तथा प्रिंस वर्मा ने 84% अंक अर्जित किए।

12वीं कक्षा में सलोनी मिश्रा ने 95% अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया। श्रेया मिश्रा ने 93% अंकों के साथ दूसरा स्थान, जबकि जय विश्वास ने 92% अंक पाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। इनके साथ श्रेया गोस्वामी ने 91%, खुशी चौहान ने 88% और शिवा सिंह ने 85% अंक प्राप्त किए।

छात्रों की इस शानदार सफलता पर विद्यालय में उत्सव का माहौल रहा। विद्यालय के प्रबंधक श्री सतीश कुमार सिंह और प्रधानाचार्य श्री संतोष कुमार सिंह ने सभी सफल छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह परिणाम छात्रों की कड़ी मेहनत, अभिभावकों के सहयोग और शिक्षकों के समर्पण का प्रतिफल है। विद्यालय परिवार ने सभी छात्रों की मेहनत और प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में और ऊँचाइयाँ छूने के लिए शुभकामनाएं दीं।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा