हरमन माइनर स्कूल डुबकियां का दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट शत-प्रतिशत

विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन से बढ़ाया विद्यालय का मान, आयुष और अनुप्रिया ने प्राप्त किए 100% अंक

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

चौबेपुर (वाराणसी)। डुबकियां स्थित हरमन माइनर स्कूल ने सीबीएसई बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं में एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत सफलता का परचम लहराया। विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन से विद्यालय का परीक्षा परिणाम शानदार रहा।

बारहवीं विज्ञान वर्ग में आयुष यादव ने 97.2% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। उन्होंने रसायन विज्ञान में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। अयान अली ने 95.4% के साथ दूसरा और अर्पिता यादव ने 92.4% अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।

वाणिज्य वर्ग में आंचल चौबे 96.8% अंकों के साथ प्रथम, रिद्धिमा बरनवाल 94% के साथ द्वितीय और अभय सिंह 93.2% अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहे।

मानविकी वर्ग में शिखा ने 95.4% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। एकता यादव और अर्पित यादव दोनों ने 91.6% अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से दूसरा और तीसरा स्थान साझा किया।

दसवीं कक्षा में अनुप्रिया कुमारी ने 95.4% अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्होंने आईटी विषय में 100% अंक अर्जित किए। आयुष सिंह 94.6% अंकों के साथ दूसरे और अदिति यादव 94.2% अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।

विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अंबिका प्रसाद गौड़ ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह परिणाम छात्रों की मेहनत, अभिभावकों के सहयोग और शिक्षकों की लगन का प्रतिफल है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा