कैथी: मार्कंडेय महादेव मंदिर मार्ग चौड़ीकरण के लिए चला बुलडोजर, अतिक्रमण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

कैथी: मार्कंडेय महादेव मंदिर मार्ग चौड़ीकरण के लिए चला बुलडोजर, अतिक्रमण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

चौबेपुर (वाराणसी) कैथी चौराहे से प्रसिद्ध मार्कंडेय महादेव मंदिर तक जाने वाले मार्ग के चौड़ीकरण कार्य ने अब रफ्तार पकड़ ली है। वर्षों से रुके इस कार्य में सबसे बड़ी बाधा बने अतिक्रमण को हटाने के लिए बुधवार को प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया।

गाँव के बीचोंबीच बसे मकानों, चहारदीवारियों और अन्य निर्माणों को हटाने के लिए प्रशासन ने चार बुलडोजर तैनात किए। पीडब्ल्यूडी, राजस्व व पुलिस विभाग की संयुक्त कार्रवाई में अतिक्रमण को ध्वस्त कर सड़क को चौड़ा किया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी (सारनाथ) विजय प्रताप सिंह, चौबेपुर प्रभारी निरीक्षक जगदीश कुशवाहा, उपजिलाधिकारी और अन्य संबंधित विभागों की टीम मौके पर मौजूद रही।

गौरतलब है कि पूर्व में जब अधिकारियों ने अतिक्रमण हटाने की कोशिश की थी तो ग्रामीणों के विरोध के चलते उन्हें वापस लौटना पड़ा था। मगर इस बार भारी पुलिस बल और पीएसी की मौजूदगी में प्रशासन ने कड़ा कदम उठाते हुए कार्रवाई को अंजाम दिया।

वहीं, जब यह कार्रवाई हो रही थी, उसी समय क्षेत्रीय विधायक त्रिभुवन राम चौबेपुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बच्चों के लिए बनाए गए टीन सेट का लोकार्पण कर रहे थे। इस दौरान कैथी गाँव के कुछ ग्रामीण मौके पर पहुँचकर बुलडोजर रोकने की गुहार भी लगाते देखे गए, लेकिन प्रशासन ने किसी की एक न सुनी।

प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हलचल है, वहीं मंदिर मार्ग चौड़ीकरण से जुड़े लोगों में कार्य तेज़ी से आगे बढ़ने की उम्मीद जगी है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    राशन वितरण फिर से शुरू, सरकार के फैसले का किया स्वागत   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  चौबेपुर (वाराणसी): प्रदेश सरकार द्वारा उचित दर विक्रेताओं (कोटेदारों) के कमीशन/मानदेय में वृद्धि की…

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    माही श्रीवास्तव के दमदार अभिनय और शिवानी सिंह की मधुर आवाज ने जीता दिल, सावन में भक्ति का बढ़ा उत्साह   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सावन के पावन महीने में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम