ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल के होनहारों ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा में छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल के होनहारों ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा में छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

चोलापुर (वाराणसी)। क्षेत्र के धरसौना स्थित ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय ही नहीं, पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। परिणाम घोषित होने के साथ ही विद्यालय परिसर में खुशी की लहर दौड़ गई।

कक्षा 12वीं में प्रियांशी गुप्ता ने 96.4% अंक प्राप्त कर टॉप स्थान हासिल किया। वहीं काजल विश्वकर्मा ने 95.8%, गरिमा यादव ने 90%, विकास यादव ने 88% और आंचल शर्मा ने 87% अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

इसी क्रम में कक्षा 10वीं के छात्रों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। वंशिका सिंह ने 94.2%, निशांत सिंह ने 90%, गौरव यादव ने 89.6%, मोहम्मद आयान ने 89.4% और खुशी यादव ने 88.8% अंक हासिल कर सफलता का परचम लहराया।

विद्यार्थियों की सफलता पर विद्यालय में हर्ष का माहौल रहा। छात्रों ने बताया कि यह सफलता कड़ी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। साथ ही उन्होंने भविष्य में और बेहतर करने की प्रतिबद्धता जताई।

विद्यालय के निदेशक मनोज जायसवाल, प्रधानाचार्या रश्मि पाठक, वरिष्ठ निर्देशक राजेश तिवारी तथा समस्त शिक्षकों ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने अभिभावकों को भी धन्यवाद देते हुए कहा कि बच्चों को मिले अच्छे संस्कारों का ही यह परिणाम है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सुभासपा नेताओं ने फूलपुर थाने के बाहर किया विरोध प्रदर्शन

    अक्षय राजभर पर दर्ज मुकदमे को वापस लेने की मांग, पुलिस के आश्वासन पर शांत हुए कार्यकर्ता   पिंडरा (वाराणसी)। सुभासपा युवा मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष अक्षय राजभर पर दर्ज…

    30 हजार की रिश्वत लेते बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार

    बुनकर कनेक्शन स्थायी रूप से बंद करने के नाम पर मांगी थी घूस, एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ दबोचा   वाराणसी। बिजली विभाग में रिश्वतखोरी का एक और मामला…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सुभासपा नेताओं ने फूलपुर थाने के बाहर किया विरोध प्रदर्शन

    सुभासपा नेताओं ने फूलपुर थाने के बाहर किया विरोध प्रदर्शन

    30 हजार की रिश्वत लेते बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार

    30 हजार की रिश्वत लेते बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार

    काशी वंदन में भरतनाट्यम की अनुपम छटा, दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

    काशी वंदन में भरतनाट्यम की अनुपम छटा, दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

    सड़क हादसों में बढ़ोतरी पर प्रशासन सख्त

    सड़क हादसों में बढ़ोतरी पर प्रशासन सख्त

    शिवपुर मुठभेड़ में चेन स्नैचर घायल, बिना नंबर प्लेट की बाइक समेत गिरफ्तार

    शिवपुर मुठभेड़ में चेन स्नैचर घायल, बिना नंबर प्लेट की बाइक समेत गिरफ्तार

    नगर निगम की बड़ी राहत: स्वतंत्रता सेनानियों और पद्म पुरस्कार विजेताओं को टैक्स में 50% छूट

    नगर निगम की बड़ी राहत: स्वतंत्रता सेनानियों और पद्म पुरस्कार विजेताओं को टैक्स में 50% छूट