आदर्श ग्राम नागेपुर में किशोरी समर कैंप शुरू

स्वावलंबन, आत्मरक्षा और अधिकारों की मिलेगी जानकारी, रोजगारपरक कोर्स भी कराए जा रहे

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

मिर्जामुराद (वाराणसी)। प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम नागेपुर स्थित लोक समिति आश्रम में गुरुवार को किशोरियों के लिए समर कैंप की शुरुआत हुई। लोक समिति और आशा ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह एक माह का कैंप बालिकाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

कैंप का उद्घाटन यूनियन बैंक ऑफ इंडिया नागेपुर शाखा के प्रबंधक रविन्द्र कुमार, लोक समिति संयोजक नन्दलाल मास्टर तथा प्रशिक्षक पूनम और नेहा ने दीप प्रज्वलन कर किया। संचालन किशोरी संगठन की संयोजिका सोनी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन आशा सामाजिक विद्यालय के प्रधानाचार्य श्यामसुंदर मास्टर ने किया।

लोक समिति के संयोजक नन्दलाल मास्टर ने बताया कि इस समर कैंप में प्रतिभागी किशोरियों को निःशुल्क कंप्यूटर, इंग्लिश स्पीकिंग, ब्यूटीशियन, अचार-मुरब्बा-पापड़ निर्माण, स्कूटी व ई-रिक्शा ड्राइविंग, हैंडीक्राफ्ट, संगीत, डांस और ज्वेलरी जैसे रोजगारपरक कोर्स की ट्रेनिंग दी जाएगी।

इसके अतिरिक्त आत्मरक्षा के लिए मार्शल आर्ट की विशेष कक्षाएं भी आयोजित की जा रही हैं। किशोरियों को उनके स्वास्थ्य, अधिकार और कानून संबंधी जानकारी भी दी जाएगी। यह समर कैंप 15 जून तक चलेगा। समापन पर प्रतिभागी किशोरियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा।

कैंप में नागेपुर सहित आसपास के गांवों की सैकड़ों किशोरियाँ भाग ले रही हैं। कार्यक्रम में सोनी, मनीषा, आशा, अनीता, पंचमुखी, मधुबाला, सुनील, सीमा, प्रदीप, मनीष, आशीष, ज्योति, चंद्रकला, शमा, मंजीता, विद्या, श्यामसुंदर मास्टर आदि की उपस्थिति रही।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा