मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 197 जोड़ों ने लिए सात फेरे

गरीब बेटियों के घर बसाने में योगी सरकार निभा रही मददगार की भूमिका : रविन्द्र जायसवाल

वाराणसी । मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत गुरुवार को काशी कृषक इंटर कॉलेज, हरहुआ में भव्य विवाह समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 197 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। इनमें विकासखंड चिरईगांव के 65, हरहुआ के 54, चोलापुर के 52, पिंडरा के 16, बड़ागांव के 06 और अराजीलाइन के 04 जोड़े शामिल रहे। इनमें से 4 जोड़े अल्पसंख्यक वर्ग से थे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया और उनके सुखद दांपत्य जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह में सहारा बन रही है।

मंत्री जायसवाल ने कहा, “पैसे की तंगी के चलते जिन बेटियों की शादी नहीं हो पाती थी, अब योगी सरकार उनकी शादी में आर्थिक मदद कर उनके घर बसाने का कार्य कर रही है।” उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत प्रत्येक लाभार्थी जोड़े के विवाह पर ₹51,000 की सहायता राशि सरकार द्वारा व्यय की जाती है।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, विधायक त्रिभुवन राम, विधायक नील रतन पटेल ‘नीलू’ सहित जनप्रतिनिधि और चोलापुर, हरहुआ, पिंडरा, चिरईगांव के खंड विकास अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, प्रावेशन अधिकारी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार विवाह संपन्न कराए गए और नवविवाहित जोड़ों को उपहार स्वरूप आवश्यक गृहस्थ सामग्री भी प्रदान की गई।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग आवश्यक : संपूर्णानंद पांडेय

    दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के आश्रम में किया योगाभ्यास, बुजुर्गों को नियमित योग अपनाने की दी सलाह   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  SHREE 7NEWS, वाराणसी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के…

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का लिया संकल्प   रिपोर्ट : विवेक राय SHREE 7NEWS, वाराणसी। खरगीपुर पियरी स्थित भगवती धाम इंटर कॉलेज में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पत्रकारों के उत्पीड़न के मामले पर प्रशासन सख्त, जांच के दिए गए निर्देश

    पत्रकारों के उत्पीड़न के मामले पर प्रशासन सख्त, जांच के दिए गए निर्देश

    स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग आवश्यक : संपूर्णानंद पांडेय

    स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग आवश्यक : संपूर्णानंद पांडेय

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    विशेष स्वच्छता अभियान में जुटे अधिकारी और जनप्रतिनिधि, बड़ागांव ब्लॉक परिसर में किया श्रमदान

    विशेष स्वच्छता अभियान में जुटे अधिकारी और जनप्रतिनिधि, बड़ागांव ब्लॉक परिसर में किया श्रमदान

    विश्व योग दिवस पर राष्ट्रीय सनातन संघ का आह्वान, ‘योग अपनाएं, स्वस्थ और समर्थ भारत बनाएं’

    विश्व योग दिवस पर राष्ट्रीय सनातन संघ का आह्वान, ‘योग अपनाएं, स्वस्थ और समर्थ भारत बनाएं’

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजातालाब में गूंजा योग का संदेश, जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया सामूहिक योगाभ्यास

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजातालाब में गूंजा योग का संदेश, जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया सामूहिक योगाभ्यास