विधवा की जमीन पर कब्जा और मारपीट, एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

विधवा की जमीन पर कब्जा और मारपीट, एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

 

चौबेपुर (वाराणसी)। मिश्रपुरा गांव में एक विधवा महिला की जमीन पर जबरन कब्जा करने और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर चौबेपुर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम मिश्रपुरा निवासी प्रभावती देवी, पत्नी स्व. राजमन गौड़ की जमीन पर 15 मई को गांव के ही ओमप्रकाश यादव एवं उनके पुत्र विकास यादव, राजकुमार यादव, राहुल यादव, सुनील यादव और अनिल यादव ने कथित रूप से जबरन कब्जा करने की कोशिश की। जब प्रभावती देवी ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया और महिला के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया।

 

चौबेपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक जगदीश कुशवाहा ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट और भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    जंसा बाजार में पुलिस का चक्रव्यूह अभियान

    यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई, दर्जनों वाहनों का चालान   जंसा (वाराणसी)। थाना क्षेत्र में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से गुरुवार देर…

    जिला जेल में महिला बंदियों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण

    राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने बैरक, किचन और शौचालय का लिया जायजा     वाराणसी। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष गीता विश्वकर्मा ने गुरुवार को चौकाघाट स्थित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जंसा बाजार में पुलिस का चक्रव्यूह अभियान

    जंसा बाजार में पुलिस का चक्रव्यूह अभियान

    जिला जेल में महिला बंदियों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण

    जिला जेल में महिला बंदियों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण

    चकबंदी कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

    चकबंदी कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

    काशी से डिजिटल जनगणना-2026 का शुभारंभ

    काशी से डिजिटल जनगणना-2026 का शुभारंभ

    बरेका में अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

    बरेका में अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

    वायरल वीडियो के बाद मारपीट मामले में चार नामजद पर केस

    वायरल वीडियो के बाद मारपीट मामले में चार नामजद पर केस