कमांडर राहुल मिश्रा को दी गई भावभीनी विदाई, चोलापुर की धरती पर गूंजा देशभक्ति का स्वर

कमांडर राहुल मिश्रा को दी गई भावभीनी विदाई, चोलापुर की धरती पर गूंजा देशभक्ति का स्वर

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

चोलापुर (वाराणसी)। पवारेपुर गांव (चोलापुर) में शनिवार को एक गौरवपूर्ण और भावनात्मक पल देखने को मिला, जब इंडियन नेवी के कमांडर राहुल मिश्रा, सीओ 7 यूपी नेवल एनसीसी बीएचयू को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। समारोह में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया और अपने वीर सपूत को गर्व और स्नेह के साथ विदा किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने कहा, “यह हमारे लिए गर्व की बात है कि देश की रक्षा करने वाले एक जांबाज़ अधिकारी की विदाई शहीदों की धरती चोलापुर से हो रही है। सैनिकों के साथ-साथ उनके परिवार और माता-पिता भी बधाई के पात्र हैं, जिन्होंने अपने लाल को देश सेवा में समर्पित किया। यह सोच देश के लिए सौभाग्य का प्रतीक है।”

ग्रामीणों और उपस्थित गणमान्यजनों ने कमांडर राहुल मिश्रा को अंगवस्त्र, पुष्प और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। विदाई समारोह में देशभक्ति का वातावरण स्पष्ट झलक रहा था। सभी ने तालियों की गूंज और जयघोष के साथ अपने वीर अधिकारी को विदा किया।

इस अवसर पर बीएचयू से कर्नल आत्माराम सिंह, ब्लॉक प्रमुख धानापुर अजय सिंह ‘खलनायक’, जिला पंचायत सदस्य राजेश सिंह, अजय सिंह उर्फ बंटी, आशु सिंह, वीरेंद्र सिंह, अनिल सेठ, शेरू यादव सहित कई गणमान्यजन उपस्थित रहे। सभी ने कमांडर मिश्रा के सेवा कार्यों की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग आवश्यक : संपूर्णानंद पांडेय

    दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के आश्रम में किया योगाभ्यास, बुजुर्गों को नियमित योग अपनाने की दी सलाह   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  SHREE 7NEWS, वाराणसी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के…

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का लिया संकल्प   रिपोर्ट : विवेक राय SHREE 7NEWS, वाराणसी। खरगीपुर पियरी स्थित भगवती धाम इंटर कॉलेज में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पत्रकारों के उत्पीड़न के मामले पर प्रशासन सख्त, जांच के दिए गए निर्देश

    पत्रकारों के उत्पीड़न के मामले पर प्रशासन सख्त, जांच के दिए गए निर्देश

    स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग आवश्यक : संपूर्णानंद पांडेय

    स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग आवश्यक : संपूर्णानंद पांडेय

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    विशेष स्वच्छता अभियान में जुटे अधिकारी और जनप्रतिनिधि, बड़ागांव ब्लॉक परिसर में किया श्रमदान

    विशेष स्वच्छता अभियान में जुटे अधिकारी और जनप्रतिनिधि, बड़ागांव ब्लॉक परिसर में किया श्रमदान

    विश्व योग दिवस पर राष्ट्रीय सनातन संघ का आह्वान, ‘योग अपनाएं, स्वस्थ और समर्थ भारत बनाएं’

    विश्व योग दिवस पर राष्ट्रीय सनातन संघ का आह्वान, ‘योग अपनाएं, स्वस्थ और समर्थ भारत बनाएं’

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजातालाब में गूंजा योग का संदेश, जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया सामूहिक योगाभ्यास

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजातालाब में गूंजा योग का संदेश, जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया सामूहिक योगाभ्यास