भारत माता के जयकारों से गूंजा धानापुर, भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन

सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने कहा – ऑपरेशन सिंदूर ने बढ़ाया देश का मान

 

धानापुर (चंदौली)। रविवार को देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत धानापुर की धरती पर ‘भारत शौर्य तिरंगा यात्रा’ का आयोजन भव्य रूप से किया गया। तिरंगे की शान में निकाली गई इस यात्रा में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया और हाथों में तिरंगा लिए ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम’ तथा ‘भारतीय सेना जिंदाबाद’ के नारों से वातावरण गूंज उठा।

 

हनुमान मंदिर, धानापुर से प्रारंभ होकर यह यात्रा बौरहवा बाबा मंदिर होते हुए शहीद स्मारक तक पहुंची। यात्रा के दौरान लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। चारों ओर राष्ट्रभक्ति का रंग बिखरा हुआ नजर आया।

 

मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने कहा कि हमारी सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के माध्यम से देश का गौरव पूरी दुनिया में बढ़ाया है। यह तिरंगा यात्रा हमारी राष्ट्रीय अस्मिता और सेना के शौर्य को सम्मान देने का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने यह संकल्प लिया है कि देश के दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। ऑपरेशन सिंदूर इसी दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है जिसकी प्रशंसा आज पूरी दुनिया कर रही है।

 

इस अवसर पर अजय सिंह (प्रमुख, धानापुर), अवधेश सिंह (प्रमुख, सकलडीहा), महेंद्र सिंह (प्रतिनिधि, बरहनी), सुजीत जायसवाल (महामंत्री), चंद्रभान मौर्या (मंडल अध्यक्ष, धानापुर पूर्वी), रमेश द्विवेदी (मंडल अध्यक्ष, धानापुर पश्चिमी), विपिन राय (मंडल अध्यक्ष, सैयदराजा), इंद्रजीत बिंद (मंडल अध्यक्ष, बरहनी), गोविंद उपाध्याय, राम नगीना पांडेय, जुली सिंह (जिला प्रतिनिधि), सुशील सिंह (जनौली), सत्यवान मौर्या, राजेश तिवारी समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बाबा कीनाराम जन्मोत्सव में पहुंचे विधायक सुशील सिंह, लिया आशीर्वाद

    रामगढ़ मठ में हवन-पूजन कर विधायक ने की क्षेत्र के विकास की घोषणा, अगले वर्ष बाबा कीनाराम की भव्य प्रतिमा स्थापित कराने का दिया आश्वासन     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप…

    सरकारी विद्यालय बना उत्कृष्ट शिक्षा का केंद्र, कॉन्वेंट स्कूलों को दे रहा कड़ी चुनौती

    चंदौली के परोरवा कंपोजिट विद्यालय में आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कारों पर भी विशेष जोर, लगभग एक हजार छात्र कर रहे अध्ययन   रिपोर्ट विवेक राय  रामनगर (चंदौली)। आज के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मुनारी में जनवादी पार्टी की अति पिछड़ा-अति दलित स्वाभिमान महारैली, आरक्षण वर्गीकरण की उठी मांग

    मुनारी में जनवादी पार्टी की अति पिछड़ा-अति दलित स्वाभिमान महारैली, आरक्षण वर्गीकरण की उठी मांग

    रामनगर रामलीला: जयंत प्रसंग से पंचवटी निवास तक की लीला का हुआ मंचन

    रामनगर रामलीला: जयंत प्रसंग से पंचवटी निवास तक की लीला का हुआ मंचन

    आईआईवीआर में प्रौद्योगिकी दिवस-2026 का आयोजन, 10 उन्नत सब्जी प्रौद्योगिकियों के हुए समझौते

    आईआईवीआर में प्रौद्योगिकी दिवस-2026 का आयोजन, 10 उन्नत सब्जी प्रौद्योगिकियों के हुए समझौते

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संघ नेता सुरेश सिंह गौतम के निधन पर जताया शोक

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संघ नेता सुरेश सिंह गौतम के निधन पर जताया शोक

    गौ माता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने के अभियान को जीशान अंसारी का समर्थन

    गौ माता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने के अभियान को जीशान अंसारी का समर्थन

    शरदकालीन बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में लाइब्रेरी पंचम बनी विजेता

    शरदकालीन बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में लाइब्रेरी पंचम बनी विजेता