मेधावी छात्र-छात्राओं को विधायक सुशील सिंह ने किया सम्मानित

नेशनल इंटर कॉलेज सैयदराजा में आयोजित सम्मान समारोह, बच्चों को दी सफलता की शुभकामनाएं

 

चंदौली, सैयदराजा। नेशनल इंटर कॉलेज सैयदराजा में शनिवार को एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक सुशील सिंह रहे।

 

विधायक ने अपने संबोधन में कहा, “शिक्षा केवल नौकरी का माध्यम नहीं, बल्कि एक श्रेष्ठ समाज के निर्माण का साधन है। प्रतिभाओं को सम्मानित करने से छात्रों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।” उन्होंने छात्रों को भविष्य में भी श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

विद्यालय परिवार की ओर से कुल 20 मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया।

इंटरमीडिएट में – अंशिका कुमारी गुप्ता (87%), मुरारी कुमार (85%), तनु कुमारी (83%)

 

हाई स्कूल में – आंचल मौर्य (91%), जयकरण प्रसाद (90%), शशिकांत मौर्य (88%)

 

कार्यक्रम में प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष मदन सिंह, प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह, प्रवक्ता रजनीश कुमार राय, प्रियांशु सिंह लबी, सुनील यादव, प्रदीप सिंह, सतेंद्र गुप्ता, अतुल कुमार सहित विद्यालय के अन्य शिक्षकगण व अभिभावकगण मौजूद रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बाबा कीनाराम जन्मोत्सव में पहुंचे विधायक सुशील सिंह, लिया आशीर्वाद

    रामगढ़ मठ में हवन-पूजन कर विधायक ने की क्षेत्र के विकास की घोषणा, अगले वर्ष बाबा कीनाराम की भव्य प्रतिमा स्थापित कराने का दिया आश्वासन     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप…

    सरकारी विद्यालय बना उत्कृष्ट शिक्षा का केंद्र, कॉन्वेंट स्कूलों को दे रहा कड़ी चुनौती

    चंदौली के परोरवा कंपोजिट विद्यालय में आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कारों पर भी विशेष जोर, लगभग एक हजार छात्र कर रहे अध्ययन   रिपोर्ट विवेक राय  रामनगर (चंदौली)। आज के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पत्रकार से अभद्रता और मारपीट के आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर थाने पहुंचे पत्रकार

    पत्रकार से अभद्रता और मारपीट के आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर थाने पहुंचे पत्रकार

    विश्व आयुर्वेद दिवस पर एचजी स्कूल में स्वास्थ्य शिविर, विद्यार्थियों को बताए स्वस्थ जीवन के उपाय

    विश्व आयुर्वेद दिवस पर एचजी स्कूल में स्वास्थ्य शिविर, विद्यार्थियों को बताए स्वस्थ जीवन के उपाय

    सवर्ण समाज के साथ-साथ दलित विरोधी भी है सपा और उसके विधायक तूफानी सरोज

    सवर्ण समाज के साथ-साथ दलित विरोधी भी है सपा और उसके विधायक तूफानी सरोज

    चोलापुर में शादाब होंडा शोरूम का शुभारंभ

    चोलापुर में शादाब होंडा शोरूम का शुभारंभ

    लम्पी से गोवंश की सुरक्षा के लिए टीकाकरण अभियान तेज

    लम्पी से गोवंश की सुरक्षा के लिए टीकाकरण अभियान तेज

    गंगा सोता में कूदे युवक का शव गौराउपवार घाट के पास मिला

    गंगा सोता में कूदे युवक का शव गौराउपवार घाट के पास मिला