हुक्का कैफे की आड़ में अय्याशी का अड्डा! भोजूबीर में पुलिस की छापेमारी, युवक-युवतियां नशे में पकड़े गए

हुक्का कैफे की आड़ में अय्याशी का अड्डा! भोजूबीर में पुलिस की छापेमारी, युवक-युवतियां नशे में पकड़े गए

वाराणसी। शिवपुर थाना क्षेत्र के भोजूबीर स्थित यूपी कॉलेज के समीप एक हुक्का कैफे में रविवार रात वाराणसी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। डीसीपी वरुणा प्रमोद कुमार को मिली गुप्त सूचना पर एडीसीपी नीतू कादयान और एसीपी विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी कर कैफे की सच्चाई उजागर की।

दबिश के दौरान कैफे के अंदर बने केबिन, बिछे बिस्तर और युवाओं की स्थिति देख पुलिस अधिकारी भी हैरान रह गए। धुएं से भरे माहौल में तेज म्यूज़िक के बीच युवक-युवतियां नशे में झूमते नजर आए। कैफे की आड़ में यहां अश्लील गतिविधियों का भी संदेह जताया जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, मौके से नशीले पदार्थ, हुक्का सामग्री और अन्य आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद की गईं। पुलिस ने कैफे संचालकों समेत कई युवक-युवतियों को हिरासत में लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए देर रात तक कार्रवाई चलती रही।

पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है, साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस अवैध गतिविधि के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं और इस तरह के अन्य स्थानों की जानकारी भी जुटाई जा रही है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा