प्रदेशवासियों की सुरक्षा और सम्मान ही सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री योगी

जनता दर्शन में 60 से अधिक फरियादियों की सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को ‘जनता दर्शन’ में आए फरियादियों को आश्वासन देते हुए कहा कि प्रदेशवासियों की सुरक्षा और सम्मान ही उनकी सरकार का प्रमुख ध्येय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार हर जरूरतमंद के साथ है और उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

 

मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित जनता दर्शन में 60 से अधिक फरियादी पहुंचे। मुख्यमंत्री ने प्रत्येक व्यक्ति से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, इस बार सर्वाधिक शिकायतें प्रयागराज से आईं, जिन्हें मुख्यमंत्री ने गंभीरता से लिया और तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए।

 

जनता दर्शन में पुलिस, राजस्व, चिकित्सा सहायता, वृद्धावस्था पेंशन, सड़क निर्माण, बिजली कनेक्शन, खेतों की पैमाइश और भूमि विवाद से जुड़ी शिकायतें सामने आईं। मुख्यमंत्री ने सभी मामलों को प्राथमिकता से निपटाने की बात कही और कहा कि किसी भी पीड़ित के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

 

मुख्यमंत्री योगी ने इस अवसर पर बच्चों से भी संवाद किया। उन्होंने बच्चों को चॉकलेट दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए पढ़ाई में मन लगाने की सलाह दी। बच्चों की शिक्षा से जुड़ी जानकारी लेकर उन्होंने अभिभावकों को भी प्रोत्साहित किया।

 

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से स्पष्ट शब्दों में कहा कि जन समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हर शिकायत का समयबद्ध और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    गंगा टास्क फोर्स ने अरैल घाट और संगम वीआईपी घाट पर सफाई के साथ लोगों को किया जागरूक, जल संरक्षण का दिया संदेश     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय प्रयागराज।…

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    विश्व हिंदू महासंघ ने प्रधानमंत्री के नाम जिलाधिकारी को सौंपे जाने वाले ज्ञापन में भूमि संबंधी विवाद के समाधान की उठाई मांग   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय  मथुरा। विश्व हिंदू महासंघ,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा