बेसिक शिक्षा परिषद के उच्च प्राथमिक विद्यालयों में समर कैंप का शुभारंभ

बेसिक शिक्षा परिषद के उच्च प्राथमिक विद्यालयों में समर कैंप का शुभारंभ

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

चौबेपुर (वाराणसी): गर्मियों की छुट्टियों को रचनात्मक व उपयोगी बनाने की दिशा में चौबेपुर क्षेत्र के उच्च प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालयों में बुधवार को समर कैंप का शुभारंभ किया गया। सोनबरसा स्थित कंपोजिट विद्यालय में समर कैंप की शुरुआत हर्षोल्लास के साथ हुई, जहां बच्चों ने योग, आर्ट, नृत्य, गीत-संगीत और खेलकूद जैसी गतिविधियों में भाग लिया।

समर कैंप का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विजय राज यादव, मुक्ति मौर्या, श्यामकार्तिक मिश्रा, देवमणि त्रिपाठी और धनंजय भारद्वाज ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। मुख्य अतिथियों ने समर कैंप को बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया और कहा कि यह उनके शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास का सुनहरा अवसर साबित होगा।

कार्यक्रम का संचालन अवनीश पाठक ‘नीशू’ ने किया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका संवीता सक्सेना, शिक्षिका आशा यादव, पल्लवी मिश्रा, विद्या देवी, शिक्षक जयप्रकाश चौबे, महेंद्र तिवारी सहित सभी छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

इसी क्रम में चौबेपुर क्षेत्र के अन्य उच्च प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालयों में भी समर कैंप का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। इन शिविरों में विद्यार्थियों को सीखने के साथ-साथ मनोरंजन के अवसर भी प्रदान किए जा रहे हैं।

शिक्षा विभाग के इस पहल से बच्चों को सीखने का नया अनुभव मिल रहा है, जिससे उनके व्यक्तित्व निर्माण में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद की जा रही है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    विश्व योग दिवस पर राष्ट्रीय सनातन संघ का आह्वान, ‘योग अपनाएं, स्वस्थ और समर्थ भारत बनाएं’

    देशभर के पदाधिकारियों ने अपने-अपने आवासों पर किया योगाभ्यास, संगठन ने संस्कार, सेवा और समरसता का दिया संदेश   रिपोर्ट : विवेक राय SHREE 7NEWS, वाराणसी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के…

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजातालाब में गूंजा योग का संदेश, जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया सामूहिक योगाभ्यास

    एपेक्स इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और सैकड़ों नागरिकों ने लिया भाग   रिपोर्ट : विवेक राय SHREE 7NEWS, राजातालाब (वाराणसी)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विश्व योग दिवस पर राष्ट्रीय सनातन संघ का आह्वान, ‘योग अपनाएं, स्वस्थ और समर्थ भारत बनाएं’

    विश्व योग दिवस पर राष्ट्रीय सनातन संघ का आह्वान, ‘योग अपनाएं, स्वस्थ और समर्थ भारत बनाएं’

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजातालाब में गूंजा योग का संदेश, जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया सामूहिक योगाभ्यास

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजातालाब में गूंजा योग का संदेश, जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया सामूहिक योगाभ्यास

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर चौबेपुर में सजा योग और ध्यान का महाकुंभ

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर चौबेपुर में सजा योग और ध्यान का महाकुंभ

    योग दिवस पर शिक्षण संस्थानों में गूंजा स्वास्थ्य का संदेश

    योग दिवस पर शिक्षण संस्थानों में गूंजा स्वास्थ्य का संदेश

    गंगा में समाए भाई-बहन, स्नान के दौरान दर्दनाक हादसे से दो गांवों में पसरा मातम

    गंगा में समाए भाई-बहन, स्नान के दौरान दर्दनाक हादसे से दो गांवों में पसरा मातम

    पुलिस लाइन में गूंजा योग का संदेश, पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने जवानों संग किया सामूहिक योगाभ्यास

    पुलिस लाइन में गूंजा योग का संदेश, पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने जवानों संग किया सामूहिक योगाभ्यास