पाक से न व्यापार होगा, न वार्ता : पीएम मोदी

बीकानेर के देशनोक में जनसभा में बोले प्रधानमंत्री, कहा- आतंक के हर वार का जवाब देगा नया भारत

 

बीकानेर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को बीकानेर के देशनोक में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पाकिस्तान पर तीखा हमला बोला। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अब न पाकिस्तान से कोई व्यापार होगा और न ही कोई बातचीत।

 

प्रधानमंत्री ने कहा, “पाकिस्तान एक बात भूल गया है, अब मां भारती का सेवक मोदी सीना तानकर खड़ा है। मोदी का दिमाग ठंडा है लेकिन खून गर्म है। मेरी नसों में लहू नहीं, गर्म सिंदूर बह रहा है।”

 

मोदी ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान भारत के खिलाफ आतंकवाद को एक हथियार की तरह इस्तेमाल करता है, क्योंकि वह सीधे युद्ध में भारत से जीत नहीं सकता। उन्होंने कहा कि आज़ादी के बाद लंबे समय तक पाकिस्तान आतंक फैलाता रहा, निर्दोष लोगों की जान लेता रहा और भारत में अस्थिरता फैलाने की कोशिश करता रहा।

 

प्रधानमंत्री ने दो टूक कहा, “अब देश की नीति स्पष्ट है—हर आतंकी हमले की पाकिस्तान को कीमत चुकानी पड़ेगी। ये कीमत पाकिस्तान की सेना को चुकानी होगी, इसकी अर्थव्यवस्था को चुकानी होगी।”

 

उन्होंने दोहराया कि नया भारत अब चुप नहीं बैठेगा, बल्कि हर वार का माकूल जवाब देगा। मोदी के इस बयान को आम जनता में देशभक्ति और सुरक्षा को लेकर एक सशक्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    गंगा टास्क फोर्स ने अरैल घाट और संगम वीआईपी घाट पर सफाई के साथ लोगों को किया जागरूक, जल संरक्षण का दिया संदेश     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय प्रयागराज।…

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    विश्व हिंदू महासंघ ने प्रधानमंत्री के नाम जिलाधिकारी को सौंपे जाने वाले ज्ञापन में भूमि संबंधी विवाद के समाधान की उठाई मांग   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय  मथुरा। विश्व हिंदू महासंघ,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा