पाकिस्तान को खुफिया जानकारी भेजने वाला युवक गिरफ्तार, राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में था शामिल

वाराणसी के दोषीपुरा का मोहम्मद तुफैल यूपी एटीएस के हत्थे चढ़ा, आतंकी संगठनों से जुड़ाव

 

वाराणसी। उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने गुरुवार को वाराणसी के जैतपुरा थाना क्षेत्र से एक बड़ी कार्रवाई करते हुए राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में लिप्त एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी मोहम्मद तुफैल, दोषीपुरा का निवासी है और पाकिस्तान समर्थित संगठनों के लिए जासूसी करने के आरोप में पकड़ा गया है।

 

एटीएस के अनुसार, तुफैल भारत की सुरक्षा और संवेदनशील स्थलों से जुड़ी सूचनाएं पाकिस्तान को भेज रहा था। उसके पास से मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद किए गए हैं, जिनमें कई आपत्तिजनक सामग्री पाई गई है।

 

जांच में सामने आया है कि तुफैल व्हाट्सएप ग्रुपों के जरिये पाकिस्तान प्रायोजित संगठन ‘तहरीक-ए-लब्बैक’ के संपर्क में था। वह इसके नेता मौलाना शाद रिजवी के भड़काऊ वीडियो और संदेशों को साझा करता था। इसके अलावा वह गजवा-ए-हिंद, बाबरी मस्जिद का बदला लेने और भारत में शरीयत लागू करने जैसे संदेश भी ग्रुपों में प्रचारित करता था।

 

तुफैल ने राजघाट, नमोघाट, ज्ञानवापी, काशी रेलवे स्टेशन, जामा मस्जिद, लाल किला, निजामुद्दीन औलिया समेत कई संवेदनशील स्थलों की तस्वीरें और जानकारियां पाकिस्तानी नंबरों पर भेजी थीं।

 

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि तुफैल ने इन राष्ट्रविरोधी ग्रुपों का लिंक वाराणसी के अन्य कई युवाओं को भी भेजा था, जिससे एक नेटवर्क खड़ा किया जा रहा था।

 

तुफैल के खिलाफ लखनऊ स्थित एटीएस थाने में राष्ट्रद्रोह, आपराधिक साजिश और गैरकानूनी गतिविधियों से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। फिलहाल उससे गहन पूछताछ की जा रही है और उसके संपर्कों की भी जांच जारी है।

 

एटीएस की कार्रवाई को आतंरिक सुरक्षा के लिहाज से अहम माना जा रहा है, क्योंकि यह मामला न सिर्फ जासूसी से जुड़ा है, बल्कि भारत में कट्टरपंथ और आतंकी विचारधारा के प्रसार की गहरी साजिश की ओर भी इशारा करता है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा