निजीकरण के खिलाफ बैनर तले गरजे बिजलीकर्मी, मुख्यमंत्री से की हस्तक्षेप की मांग

तीसरे दिन भी जारी रहा विरोध, कर्मचारियों ने तीनों विकल्पों को किया खारिज

 

वाराणसी ।वाराणसी में बिजली कर्मचारियों ने बिजली व्यवस्था के निजीकरण के खिलाफ शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। भिखारीपुर स्थित प्रबंध निदेशक कार्यालय पर आयोजित विरोध सभा में बड़ी संख्या में जुटे बिजली कर्मचारियों ने निजीकरण के खिलाफ एक स्वर में अपनी असहमति जताई। इस आंदोलन का आयोजन विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति उत्तर प्रदेश, वाराणसी के बैनर तले किया गया।

 

विरोध सभा को संबोधित करते हुए अभियंता संघ के प्रदेश महासचिव ई. जितेन्द्र सिंह गुर्जर ने कहा कि पूर्वांचल और दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगमों का निजीकरण ऊर्जा प्रबंधन की हठधर्मिता का परिणाम है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील की कि वे इस मुद्दे पर हस्तक्षेप करते हुए निजीकरण की प्रक्रिया को तुरंत रद्द कराएं। गुर्जर ने कहा कि जब कर्मचारियों से निजीकरण के लिए तीन विकल्पों पर राय मांगी गई, तो सभी कर्मचारियों ने एक स्वर में तीनों विकल्पों को अस्वीकार कर दिया।

 

संघर्ष समिति के केंद्रीय पदाधिकारी महेंद्र राय ने कहा कि बिजली कर्मचारी उपभोक्ताओं को गर्मी में कोई परेशानी नहीं देना चाहते, इसलिए शांतिपूर्वक ध्यान आकर्षण आंदोलन चला रहे हैं। लेकिन प्रबंधन इस आंदोलन को हड़ताल का नाम देकर कर्मचारियों को डराने और उत्पीड़ित करने की कोशिश कर रहा है।

 

राज्य विद्युत प्राविधिक कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सी. बी. उपाध्याय ने कहा कि कर्मचारियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर पूरा भरोसा है। उनके नेतृत्व में 2017 से लेकर 2024 तक एटी एंड सी हानियों में उल्लेखनीय कमी आई है। उन्होंने कहा कि निजी कंपनियों के हित में पावर कॉर्पोरेशन प्रबंधन झूठे आंकड़े पेश कर निजीकरण को बढ़ावा दे रहा है और टकराव का माहौल बना रहा है।

 

संघर्ष समिति ने दोहराया कि यदि मुख्यमंत्री प्रभावी हस्तक्षेप कर निजीकरण प्रक्रिया को निरस्त कराते हैं, तो बिजलीकर्मी प्रदेश की बिजली व्यवस्था को और अधिक मनोयोग से सुदृढ़ करने में जुट जाएंगे।

 

मुख्य मांगें: निजीकरण की प्रक्रिया तत्काल रोकी जाए, तीनों प्रस्तावित विकल्पों को रद्द किया जाए, कर्मचारियों पर, उत्पीड़नात्मक कार्रवाई बंद हो, मुख्यमंत्री स्वयं करें हस्तक्षेप

 

तीसरे दिन भी बिजलीकर्मियों का प्रदर्शन तीन घंटे तक जारी रहा, जिसमें उत्साहपूर्वक भागीदारी देखने को मिली।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा