ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर मिर्जामुराद में तिरंगा यात्रा निकाली गई

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर मिर्जामुराद में तिरंगा यात्रा निकाली गई

(रिपोर्ट विवेक राय)

मिर्जामुराद (वाराणसी): पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना द्वारा चलाए गए सफल ऑपरेशन सिंदूर की उपलब्धि पर मिर्जामुराद बाजार में शुक्रवार की शाम भारत शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष व एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा ने किया।

तिरंगा यात्रा के दौरान भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों के साथ बाजार में निकले। कार्यकर्ताओं ने ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’, ‘वंदे मातरम्’, और ‘भारत माता की जय’ के नारों से पूरे क्षेत्र को देशभक्ति से गुंजायमान कर दिया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने ऑपरेशन सिंदूर को ऐतिहासिक सफलता बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत अब हर चुनौती का मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है। उन्होंने भारतीय सेना के साहस और शौर्य की सराहना की।

तिरंगा यात्रा में पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. आजाद सिंह गौतम, जिला महामंत्री प्रवीण सिंह गौतम, सेवापुरी विधायक प्रतिनिधि की पुत्री अदिति पटेल, जिला संयोजक बच्चन राम बिंद, पूर्व जिला महामंत्री प्रेम नारायण पटेल, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र बिंद व यतीश तिवारी, राकेश बिंद, सर्वेश्वर नारायण सिंह, मंडल अध्यक्ष रमेश पटेल, मंडल उपाध्यक्ष मनोज सिंह, मुकेश सिंह, जितेंद्र राजभर, राम विलास पटेल, कन्हैया समेत भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।

यात्रा का समापन भारत माता की आरती और राष्ट्रगान के साथ किया गया। स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की सराहना की और देशभक्ति के माहौल में सहभागिता निभाई।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा